रायगढ़

कलेक्टर श्री सिंह लोईंग सहकारी समिति के औचक निरीक्षण में पहुंचे और पटवारी से कहा ऑनलाईन पंजीयन करके दिखाये

रायगढ़, 2 नवम्बर 2020/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सहकारी समितियों में चल रहे किसानों के ऑनलाईन पंजीयन कार्य को देखने लोईंग के सहकारी समिति के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने पटवारी से मौके पर ही किसान का ऑनलाईन पंजीयन कर दिखाने के लिये कहा। इसके साथ ही उन्होंने भुईंया पोर्टल तथा सोसायटी माड्यूल के तहत ऑनलाईन होने वाले कार्य की प्रक्रिया को विस्तार से देखा। उन्होंने समिति प्रबंधक तथा पटवारी से अब तक किये गये पंजीयन की जानकारी ली। प्रबंधक ने बताया कि लोईंग सहकारी समिति में किसानों का 98 प्रतिशत पंजीयन कर लिया गया है। प्रतिदिन 150 से 200 किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। शामिलात खाता के चलते कुछ किसानों के सहमति पत्र नहीं आने से अभी पंजीयन नहीं हो पाया है। कलेक्टर श्री सिंह ने लोईंग समिति में इस वर्ष नये किसानों के पंजीयन तथा धान खरीदी हेतु पंजीयन किये गये कुल रकबे की भी जानकारी ली। उन्होंने पटवारियों से गिरदावरी के तहत किए गए रकबा सत्यापन तथा भुईंया पोर्टल पर उसकी ऑनलाईन एन्ट्री की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री सिंह ने जामगांव समिति के ऑनलाईन पंजीयन कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जितने किसानों का पंजीयन बचा है उनमें यदि सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या हो तो तत्काल विस्तृत जानकारी बनाकर भेजे जिससे उसे सुलझाते हुये समय पर पंजीयन कार्य पूर्ण किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति भवन में साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश दिये। परिसर में चबुतरा निर्माण की भी जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार रायगढ़ सुश्री सीमा पात्रे सहित आरआई पटवारी व समिति के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...