
रायगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला रायगढ़ के अध्यक्ष पद पर श्री आशीष रंगारी के चयनित होने पर कर्मचारी अधिकारी जगत में हर्ष का माहौल है। उनके अध्यक्ष पद पर चयन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इसी क्रम में घरघोड़ा के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने श्री आशीष रंगारी से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में फेडरेशन कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों, समस्याओं तथा अधिकारों को मजबूती से उठाएगा और संगठन को नई दिशा मिलेगी।
श्री आशीष रंगारी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर घरघोड़ा के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए बधाई दी।
घरघोड़ा के कर्मचारी एवं अधिकारियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
रिपोर्टर – सुनील जोल्हे



