सारंगढ

जितेंद्र खूँटे एसडीओपी सारंगढ़ मामले में पुलिस अधीक्षक से मिला सतनामी समाज का प्रतिनिधिमंडल

रायगढ।। सतनामी समाज के अधिकारी जितेंद्र खूँटे एस डी ओ पी सारंगढ षड्यंत्र पूर्वक फंसाने के संबंध में निष्पक्ष कार्यवाही हेतु आज रायगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। कुछ दिनों से मीडिया तथा समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि सारंगढ एस डी ओ पी जितेंद खूँटे से एक पत्रकार भरत अग्रवाल द्वारा गालीगलौज मामले में फसाने की साजिश की जा रही है एवं उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है ।
हमे पुख्ता जानकारी मिली है कि यह पत्रकार पूर्व में उद्यान विभाग के सतनामी समाज अधिकारी श्री घृतलहरे जी साथ मारपीट का अमानवीय कार्य कराया गया जिसके कारण भरत अग्रवाल व अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध हुआ। जिसके कारण जिला व सत्र न्यायालय से 5 वर्ष की सजा हुई थी अभी यह उच्च न्यायालय के जमानत पर है ,इस तथाकथित को सजा होने के बाद भी अपने हरकतों से बाज नही आ रहा है ,अपनी जातिवादी घृणित मानसिकता के कारण हमारे समाज के युवा व होनहार अधिकारी के खिलाफ सडयंत्र कर उनका चरित्र हनन का प्रयास कर रहा है जिसे समनामी समाज कतई बर्दाश्त नही करेगा ।।
इसे इरादतन अपराधी का जमानत रद्द करवाए,एवं उन्हें सजा दिलाने हेतु विभागीय पत्राचार भी करे ,हमे यह भी जानकारी मिली है कि भरत अग्रवाल को सजा को जानते हुए भी थाने से संरक्षण प्राप्त हो रहा है ।जो न्यायोचित नही है निर्दोष अधिकारी को षड्यंत्र पूर्वक फसाए जाने पर सतनामी समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।इस प्रकरण में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए यही सतनामी समाज की मांग है।ज्ञापन प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष बी आर बंजारे जी के नेतृत्व में दिया गया जिसमें युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष लीलाधर बानु खूँटे,उमेश सोनी,नवीन हिमधर ,शहर सचिव शिव कांशी,सुनील सोनी,शहर कोषाध्यक्ष प्रदीप मिरी,तिलक महिपाल, राजेश अजय,सुरेश जाटवर,कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बंजारे शामिल रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!