सारंगढ

वसुलीबाज पत्रकार भरत अग्रवाल व दो अन्य पर जल्द कार्यवाही करे पुलिस प्रशासन/ अन्यथा साहू समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

रायगढ़ : जिला साहू संघ रायगढ़ का जिला प्रतिनिधि मंडल श्री डिग्रीलाल साहू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह जी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया।
सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 1 रानीसागर में साहू समाज के भूमि पर सामाजिक जन सहयोग से धर्मशाला एवं छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है । उक्त निर्माण कार्य के लिए सारंगढ़ के पत्रकार भरत अग्रवाल ,ओंकार केसरवानी, विश्वनाथ गुरु द्वारा उक्त सामाजिक भवन के एवज में मोटी रकम की मांग साहू समाज के पदाधिकारी एवं भवन निर्माण समिति से की गई , राशि नहीं देने पर निर्माण कार्य रोकने हेतु अखबार में कई प्रकार के गलत सलत खबर छाप कर साहू समाज की छवि पत्रकार द्वारा धूमिल किया गया। जिसका कथन भी एसडीओपी सारंगढ़ के समक्ष किया जा चुका है । परंतु अब तक अवैध उगाही राशि की मांग करने वाले पत्रकार पर एफ आई आर नहीं की गई है, और न ही कोई कार्यवाही की गई है।*
अवैध राशि की मांग करने वाले पत्रकारों पर एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह जी से की गई । पूर्व में जन चौपाल कार्यक्रम केड़ार में सौपें गए आवेदन के प्रति एवं कथन की प्रति भी सौंपा गया ।
पत्रकार पर कार्यवाही नहीं होने पर सारंगढ़ तहसील के 54 हजार साहू समाज एवं जिला साहू संघ रायगढ़ द्वारा उग्र आंदोलन की जावेगी ।
जिला साहू संघ के प्रतिनिधि मंडल में श्री डिग्रीलाल साहू जिलाध्यक्ष , श्री रामगोपाल साहू कार्यकारी जिलाध्यक्ष , श्री नेतराम साहू अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ , श्री जगदीश साहू अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ , श्री कुशल साहू युवा प्रकोष्ठ उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!