सारंगढ

जिला और जनपद की जांच प्रणाली कठघरे में;अभिलेखों की विसंगतियां उजागर,अब कलेक्टर के फैसले पर निगाहें- अधिवक्ता अजीत पटेल।

प्रशासनिक लापरवाही और जांच की विरोधाभासी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :-  जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करकोट में मुख्य सड़क से मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य के नाम पर सरकारी राशि के आहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुई प्रशासनिक जांच अब खुद ही जांच के घेरे में आ गई है। युवा अधिवक्ता अजीत पटेल ने अब तक सामने आए जांच प्रतिवेदनों, सरकारी अभिलेखों और प्रशासनिक बयानों का विस्तृत तुलनात्मक परीक्षण कर जिला और जनपद स्तर की पूरी जांच व्यवस्था की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस संबंध में 13 नवंबर 2026 को कलेक्टर के समक्ष एक बेहद गंभीर और तथ्यात्मक दस्तावेजी शिकायत प्रस्तुत की गई है, जिसके बाद अब प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

जांच रिपोर्टों और अभिलेखों में विरोधाभास: कहां है जवाबदेही!

अधिवक्ता अजीत पटेल द्वारा उठाए गए बिंदुओं के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं:

1. अभिलेखीय विसंगतियों की अनदेखी: जनपद स्तर पर हुई प्रारंभिक जांच के दौरान कई गंभीर अभिलेखीय और प्रक्रियात्मक विसंगतियां उजागर हुई थीं। इसके बावजूद जिला स्तर की जांच में उन महत्वपूर्ण बिंदुओं का निराकरण किस आधार पर और किन नियमों के तहत किया गया, यह बड़ा सवाल है।
2. मूल अभिलेखों का परीक्षण: क्या जिला और जनपद स्तर की जांच के दौरान संबंधित मूल अभिलेखों का वास्तविक और निष्पक्ष भौतिक परीक्षण किया गया था? या फिर फाइलों में कागजी औपचारिकता निभाकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया?
3. अधिकारियों के बयानों में अंतर: अलग-अलग स्तर के जांच अधिकारियों और संबंधित पक्षों के बयानों तथा रिपोर्टों में स्पष्ट विरोधाभास देखने को मिला है। ऐसे में विरोधाभासी निष्कर्षों को अंतिम सत्य कैसे मान लिया जाए?
4. राशि आहरण पर सवाल:मुख्य सड़क से मंदिर तक के मार्ग निर्माण के लिए स्वीकृत सरकारी राशि के आहरण और धरातल पर हुए वास्तविक कार्य के बीच भारी अंतर होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय क्यों नहीं की जा रही है?

अब कलेक्टर के फैसले पर टिकी निगाहें

शिकायतकर्ता अधिवक्ता का स्पष्ट कहना है कि मामला केवल एक सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिला प्रशासन और जनपद पंचायत की संपूर्ण जांच प्रणाली की विश्वसनीयता से जुड़ा है। प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य केवल फाइलों में कागजी लीपापोती करना नहीं, बल्कि जनता के टैक्स के पैसे के दुरुपयोग पर दोषियों की जवाबदेही तय करना होना चाहिए।

यदि इस स्तर पर भी दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जाती है, तो इस पूरे प्रकरण को साक्ष्यों सहित माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष न्यायिक परीक्षण के लिए प्रस्तुत किया जाएगा , जिससे न केवल मामले की सच्चाई सामने आएगी बल्कि लापरवाह अधिकारियों की भूमिका भी अदालत के दायरे में होगी।

निष्कर्ष: क्या कागजी रिपोर्टों के पार दिखेगा सच?

यह पूरा प्रकरण अब जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी परीक्षा बन गया है। क्या कलेक्टर इस मामले में संज्ञान लेकर पिछली जांचों की विसंगतियों पर स्पष्टीकरण मांगेंगे और दोषियों पर कार्रवाई करेंगे, या फिर यह मामला भी फाइलों के भीतर ही दफन होकर रह जाएगा?

पूरे क्षेत्र की निगाहें अब जिला कलेक्टर के आगामी रुख और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्ता... खबर प्रकाशित होने के बाद भी प्रशासन मौन! अब कलेक्टर के दरबार में पहुंची शिकायत, कोटवारी जमीन के खनिज... भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम से फर्जी इस्तीफा! न्यूज पोर्टल तक पहुंचा पत्र, सारंगढ़ पुलिस ने दर्ज किया मा... युवक की मौत पर खबरें प्रकाशित हुईं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी नहीं टूटी! नगरपालिका ट्रैक्टर हादसे में ... गुड़ेली खनन कांड: कोटवारी जमीन के तीन खसरों का खनिज गायब, लाखों टन फ्लाई ऐश से पाटे गए गड्ढे—करोड़ों... नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम। सारंगढ़-बिलाईगढ़ - पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक पर टंगिया और रॉड से जानलेवा हमला,पिता-पुत्रों स... सारंगढ़ नगर पालिका को हरिनाथ खुटे जैसे नेतृत्व की जरूरत, शिक्षित और दमदार नेतृत्व से विकास की नई उम्... सारंगढ़ :- बस स्टैंड के पास फिर सजने लगा अवैध कब्जों का बाजार! धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने प्रशासन की कार्रवाई तेज, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त; जिले में अब तक 25...