बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प

सारंगढ़-बिलाईगढ़: -भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में आज बिलाईगढ़ विधानसभा स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों और संगठनात्मक रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा सदस्य और मंडल कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने का दृढ़ संकल्प लिया।
प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य अतिथि:
बैठक में भाजपा और अनुसूचित जाति मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
ज्योति पटेल (जिला अध्यक्ष, भाजपा)
द्वारिका साहू (जिला महामंत्री)
हरिनाथ खुटे (प्रदेश महामंत्री, अजा मोर्चा)
डॉ. दिनेशलाल जांगड़े (पूर्व प्रत्याशी)
अनिल सोनवानी (संभाग सह प्रभारी)
देवेंद्र रात्रे (जिला अध्यक्ष, अजा मोर्चा)
सावित्री अजगल्ले (प्रदेश महिला प्रमुख)
विक्रम कुर्रे (नगर पंचायत अध्यक्ष, भटगांव)
कुलदीपक साहू (नगर पंचायत अध्यक्ष, पवनी)
इसके अलावा रामनारायण देवांगन, प्रकाश अग्रवाल, रमा शंकर बंजारे, हितेश रात्रे सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







