Uncategorized

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन

घरघोड़ा। आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा नाम एवं विवरण में संशोधन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम में BLO श्री अजय वर्गीस ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भावी राष्ट्र निर्माता बनने के लिए जागरूक मतदाता बनना आवश्यक है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की पात्रता एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम एवं विवरण में संशोधन करने की प्रक्रिया को भी समझाया।


इस अवसर पर BLO श्री अजय वर्गीस, श्री गोविंद राठिया, श्रीमती सपना एक्का तथा निर्वाचन प्रभारी घरघोड़ा श्री रमन गुप्ता उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मैडम श्रुति श्रीवास्तव, मैडम पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व तथा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में भावी मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराकर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...