शिवा साहू प्रकरण के बाद फिर निवेश के नाम पर ठगी का आरोप! दीपक डनसेना पर ₹6 लाख की ठगी का आरोप!

शिवा साहू प्रकरण के बाद एक और मामला चर्चा में, दीपक जायसवाल पर गंभीर आरोप।
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में शेयर मार्केट के नाम पर पैसा दोगुना करने का लालच देकर कथित धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। सरिया थाना क्षेत्र के मरौदरहा निवासी राहुल डनसेना ने दीपक जायसवाल पर तीन महीने में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाकर नगद एवं अन्य माध्यमों से कुल ₹6 लाख हजार लेने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, रकम वापस मांगने पर उसे लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पुलिस के समक्ष शिकायत एवं कथन प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है।
शिकायत के महीनों बाद भी कार्रवाई पर सवाल
शिकायतकर्ता का कहना है कि शिकायत दिए कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। ऐसे में पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मामले में पुलिस की आधिकारिक स्थिति और कार्रवाई का विवरण सामने आना बाकी है।
करोड़ों रुपये की ठगी की चर्चा, अन्य पीड़ित भी सामने आएंगे?
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सारंगढ़ क्षेत्र में अन्य लोगों को भी पैसा दोगुना करने का लालच दिया गया है और करोड़ों रुपये के लेन-देन की आशंका है। उसका यह भी दावा है कि रकम वापस मांगने पर लोगों को आज-कल का आश्वासन देकर टालने की कोशिश की जा रही है। वहीं, कुछ अन्य कथित पीड़ितों के भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में होने की बात कही जा रही है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।









