सारंगढ

सारंगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ZMR बाइक की टक्कर के बाद नगरपालिका के ट्रैक्टर ने ली युवक की जान? परिजनों नें लगाया आरोप!

सारंगढ़: – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में व्यवस्था की लाचारी और प्रशासनिक सुस्ती ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया है। 4 नवंबर की सुबह घटी एक हृदयविदारक घटना ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तुर्की तालाब जिला अस्पताल मोड़ के पास हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में आमाकोनी निवासी 27 वर्षीय युवा भूपेंद्र मैत्री की सड़क पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि उनके छोटे भाई की आंखों के सामने गुजरा यह मंजर किसी भी संवेदनशील इंसान की रूह कंपा देने के लिए काफी है।

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि घटना 4 नवंबर की सुबह की है। रोज़ की तरह भूपेंद्र मैत्री अपने छोटे भाई मितेश मैत्री के साथ काम करने के लिए सारंगढ़ आए थे। वे जैसे ही तुर्की तालाब जिला अस्पताल मोड़ के पास पहुँचे, स्टेट बैंक की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की ZMR बाइक (गुड़ीहारी निवासी की) ने रॉन्ग साइड से आकर उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण ठोकर से भूपेंद्र मैत्री अपनी बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। लेकिन, इसके बाद जो हुआ वह और भी भयावह था। ठीक उसी वक्त वहां से गुजर रही नगरपालिका की लाल रंग की महिंद्रा ट्रैक्टर (जो कचरे से भरी हुई थी) अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे भूपेंद्र मैत्री के सीने को कुचलते हुए आगे निकल गई।

हाला कि इसका पुष्टि तीखी मिर्ची न्यूज़ नही करता।

भाई की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया

अपनी सगी, आंखों के सामने भाई के सीने से ट्रैक्टर का पहिया गुजरते देख छोटा भाई मितेश सदमे में आ गया और घटनास्थल पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में इलाज के दौरान भूपेंद्र मैत्री ने दम तोड़ दिया। वहीं, इस भीषण हादसे में छोटे भाई के सिर और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था और बेलगाम संचालन पर सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने शहर की यातायात व्यवस्था और नगर पालिका के वाहनों के संचालन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं:

रॉन्ग साइड ड्राइविंग का कहर:-  तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही ZMR बाइक ने नियमों को ताक पर रखकर यह हादसा कराया।
नगरपालिका के वाहनों की बेपरवाही:- शहर में सफाई कार्य में लगे नगरपालिका के भारी ट्रैक्टरों का इस तरह बेलगाम और अनियंत्रित गति से चलना आम नागरिकों की जान के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।
सवालों के घेरे में सुरक्षा:-  क्या जिम्मेदार विभाग हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा या आम जनता यों ही सिस्टम की भेंट चढ़ती रहेगी?

न्याय की गुहार और पुलिस कार्रवाई

एक तरफ जहां परिवार ने अपने घर का चिराग और युवा सहारा हमेशा के लिए खो दिया है, वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिक इस मामले में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच तथा दोषी बाइक चालक एवं नगरपालिका ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में थाना सारंगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

यह खबर पीड़ित परिवार और मितेश मैत्री मृतक के छोटे भाई के आँखों देखी वरदात और आरोपों के अनुसार है

इस संबंध में जब नगर पालिका सीएमओ से मोबाइल के माध्यम से जानकारी लेनी चाही, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।”

मृतक भूपेंद्र मैत्री के छोटे भाई

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्ता... खबर प्रकाशित होने के बाद भी प्रशासन मौन! अब कलेक्टर के दरबार में पहुंची शिकायत, कोटवारी जमीन के खनिज... भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम से फर्जी इस्तीफा! न्यूज पोर्टल तक पहुंचा पत्र, सारंगढ़ पुलिस ने दर्ज किया मा... युवक की मौत पर खबरें प्रकाशित हुईं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी नहीं टूटी! नगरपालिका ट्रैक्टर हादसे में ... गुड़ेली खनन कांड: कोटवारी जमीन के तीन खसरों का खनिज गायब, लाखों टन फ्लाई ऐश से पाटे गए गड्ढे—करोड़ों... नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम। सारंगढ़-बिलाईगढ़ - पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक पर टंगिया और रॉड से जानलेवा हमला,पिता-पुत्रों स... सारंगढ़ नगर पालिका को हरिनाथ खुटे जैसे नेतृत्व की जरूरत, शिक्षित और दमदार नेतृत्व से विकास की नई उम्... सारंगढ़ :- बस स्टैंड के पास फिर सजने लगा अवैध कब्जों का बाजार! धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने प्रशासन की कार्रवाई तेज, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त; जिले में अब तक 25...