नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज

रायपुर:- शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व (11 अक्टूबर 2026, रविवार) के शुभारंभ पर भाजपा युवा नेता एवं सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ (रायपुर, छत्तीसगढ़) के जिला महामंत्री राहुल भारद्वाज ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में श्री भारद्वाज ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना का यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कामना की कि माता रानी की कृपा से हर परिवार में सुख-शांति का वास हो और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, साहस, नारी सम्मान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह हमें समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
राहुल भारद्वाज ने प्रदेश के युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे इस पर्व को आपसी सद्भाव के साथ मनाएं और जरूरतमंदों की सहायता कर मानव सेवा का संदेश दें।




