घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़

वार्ड क्रमांक 04 के तीन हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, पार्षद श्रीमती विमला जोल्हे के प्रयासों से खिले चेहरे.

घरघोड़ा (रायगढ़) नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 04 के तीन पात्र हितग्राही श्रीमती रामवती डोंडे, श्रीमती मीना खांडे एवं श्री तोरण को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वीकृति मिलने के बाद हितग्राही परिवारों में खुशी का माहौल है। वर्षों से पक्के आवास की प्रतीक्षा कर रहे इन परिवारों के लिए यह स्वीकृति बड़ी राहत लेकर आई है।

Oplus_16777216

जानकारी के अनुसार, इन पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए चार बार निर्वाचित पार्षद श्रीमती विमला जोल्हे लगातार प्रयासरत रहीं। उन्होंने हितग्राहियों के आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की नियमित जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग से सतत संपर्क बनाए रखा। उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप इन परिवारों को योजना की स्वीकृति प्राप्त हुई।

Oplus_16777216

श्रीमती विमला जोल्हे अपने लंबे जनप्रतिनिधि अनुभव, जुझारू कार्यशैली और संवेदनशील व्यवहार के कारण वार्डवासियों के बीच विशेष पहचान रखती हैं। चार बार पार्षद निर्वाचित होना उनके प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है। अपने कार्यकाल में उन्होंने वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया है। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

Oplus_16777216

प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति मिलने पर हितग्राही परिवारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन, प्रशासन एवं पार्षद श्रीमती विमला जोल्हे के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उनके अपने पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ चुका है।

वार्डवासियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में भी पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ इसी प्रकार मिलता रहेगा और वार्ड का विकास निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Oplus_16777216

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...