घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 वीरों को राष्ट्रपति पदक

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए 15 अगस्त का दिन गौरवपूर्ण होगा। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करेंगे। इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा तथा 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान करने की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी। अब स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें विधिवत अलंकृत किया जाएगा।

विशिष्ट सेवा के लिए एक अधिकारी को राष्ट्रपति पदक

धमतरी रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) प्रदान किया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए 10 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में—

रामगोपाल गर्ग — पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

शशिमोहन सिंह — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़

श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा — पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण

राजश्री मिश्रा — पुलिस अधीक्षक, एटीएस रायपुर

निवेदिता पाल — सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़

मनीषा ठाकुर रावटे — सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद

तारकेश्वर पटेल — अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय

उनैजा खातून अंसारी — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पीएचक्यू

जयलाल मरकाम — सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई

हजारी लाल साहू — प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद

शशिमोहन सिंह के सम्मान से रायगढ़ का भी बढ़ेगा गौरव

रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाना जिले के लिए भी गौरव का विषय है। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान की विशिष्ट पहचान माना जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर 11 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए न केवल गौरव का अवसर होगा, बल्कि पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य और जनसेवा के प्रति समर्पण को भी सम्मानित करेगा।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...