सारंगढ

राशनकार्ड निर्माण में सरपंच हस्ताक्षर नही करे तो उसके खिलाफ कार्यवाही करें : कलेक्टर धर्मेश साहू

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सारंगढ बिलाईगढ़ / कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों, मांग, शिकायत आदि से जुड़ें आवेदनों की समीक्षा समय सीमा की बैठक में किया। कलेक्टर ने तीनों बीईओ, सीईओ, फूड ऑफिसर सहित अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विधिवत और शीघ्र कार्य करें। फूड ऑफिसर को वसूली मामलो में कुर्की और एफआईआर करने के निर्देश दिए, वहीं सीईओ को कहा कि यदि राशनकार्ड निर्माण में सरपंच पंचायत की ओर से किसी प्रकार का साइन नही करता तो उसके खिलाफ विधिवत कार्यवाही करे।

कलेक्टर ने सभी लंबित आवेदनों का क्रमवार निराकरण की स्थिति, निराकरण करने में अधिकारियों को आ रही समस्या के बारे में चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रदेश में आधार पंजीयन एवं अपटेड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, पीएम विश्वकर्मा पंजीयन कार्य में सभी विभाग मिलकर प्रगति लाएं। कलेक्टर साहू ने सभी सीईओ को निर्देश दिए कि एक ही परिवार में यदि कोई एक अलग रहता है तो नियम अनुसार राशन कार्ड बनाना है। खाद बीज, आयुष्मान, ई केवायसी, पीएम आवास, भूअर्जन, पीडीएस राशन दुकानों से वसूली, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान, संयुक्त कलेक्टर एस.के. टंडन, एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी, अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, कार्यपालन अभियंता विद्युत नरेन्द्र नायक, प्रभारी अधिकारी महिला एवं बाल विकास बृजेन्द्र ठाकुर, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, खनि अधिकारी एच.डी. भारद्वाज, सहायक आयुक्त आदिवासी आशीष बनर्जी, जिला प्रबंधक खाद्य नागरिक आपूर्ति एस. शुक्ला सहित तहसीलदारगण, सीईओ, सीएमओ, विभिन्न विभागों के एसडीओ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!