सारंगढ
सरस्वती साइकिल योजना हाई स्कूल लेंधरा में हुआ संपन्न।

सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेंधरा छोटे की छात्राएं लाभान्वित हुई।
सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने5जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती देव कुमारी लहरे, सरपंच प्रतिनिधि संतोष टंडन,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री डोरी लाल चंद्रा, हाई स्कूल अध्यक्ष मोहर साहू, उपाध्यक्ष जयलाल भास्कर, बुदेश्वर साहू, नवल साहू ,एवं स्कूल प्राचार्य चौरगे व समस्त स्कूल स्टॉप उपस्थित थे.




