सारंगढ

बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों की चुना।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला स्थित बीज निगम में धान खरीदी को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां लाखों रुपये की अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि बीज निगम प्रबंधक एवं समिति प्रबंधको और किसानों की मिलीभगत से शासन को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ही किसान द्वारा एक ही खसरा नंबर के तहत बीज निगम बरमकेला एवं अन्य समिति में धान बेचे जाने का मामला उजागर हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इतने गंभीर मामले के सामने आने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की ठोस जांच कार्रवाई नहीं की गई है।

प्राप्त वीडियो फुटेज के अनुसार संबंधित किसान ने खुद बीज निगम के प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकारी की पहचान के चलते उसके नाम से धान बेचा गया। किसान ने यह भी कहा कि “जब मेरे खाते में पैसा आएगा, तब निकालकर उन लोगों को दूंगा।” इस बयान के सामने आने के बाद पूरे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

यदि निष्पक्ष जांच की जाए तो करोड़ों के धान खरीदी घोटाले का खुलासा हो सकता है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी अनियमितता के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामले की चर्चा पूरे जिले में तेज हो गई है।

किसान का वीडियो

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...