सारंगढ

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में होगा 5 मई तक एडमिशन।

सारंगढ़ बिलाईगढ़,-/ शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रदेश के सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालयों में  छात्र-छात्राओं के एडमिशन हेतु सेजेस पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 मई  निर्धारित है। इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा। एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा।

प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जायेगा। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर बालकों से सीट भरी जा सकेगी।बी.पी.एल. एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरुद्ध प्रवेश दिया जायेगा। पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जायेगा। रिक्त सीट के विरुध्द अधिक पात्र आवेदक होने पर लॉटरी से चयन किया जायेगा। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2025 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष माह के मध्य होनी चाहिये।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में स्वामी आत्मानंद विद्यालय

जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़, बरमकेला,  बिलाईगढ़, भटगांव, सरसींवा, बालपुर, पवनी और परसापाली में संचालित है। इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय छिंद, गोडम, गाताडीह,  पेंड्रावन, टूण्डरी और डोंगरीपाली में संचालित है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!