सारंगढ

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ली गई जिले की समीक्षा बैठक।

सुदृढ़ पुलिसिंग के लिए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – आज दिनांक 11.06.2025 को डॉ. संजीव शुक्ला(भा॰पु ॰से॰) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी कार्यालय के सभाकक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी, साइबर प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक में 28 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आईजी ने बेसिक पुलिसिंग, कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, नवीन विधिक प्रावधानों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

आईजी महोदय ने साइबर अपराध को वर्तमान युग में पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए सभी थाना प्रभारियों को थाने स्तर पर अधिकारी कर्मचारियों को साइबर विवेचना में प्रशिक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे सिर्फ साइबर सेल ही नहीं, बल्कि सभी थाने अब तत्परता से कार्यवाही कर सकेंगे। इसके साथ ही आम जनता को साइबर अपराध के संबंध में जागरूक करने का अभियान भी लगातार जारी रहेगा।

मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों को संवेदनशील, जवाबदेह और सक्रिय पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक जनहितकारी एवं प्रभावी बनाना था ।
इस दौरान आईजी महोदय ने हाल ही में निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए नोहर मंडावी को कंधे पर सितारा लगाकर कैप पहनाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!