रायगढ़

अज्ञात वाहन की चपेट में मजदूर की दर्दनाक मौत,घर लौटते समय हुआ हादसा।

पूंजीपथरा/रायगढ़ । पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के बंजारी मंदिर के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जशपुर जिले के तपकरा थाना अंतर्गत ग्राम सुरजुला घाघरा निवासी निकोदिन एक्का के रूप में हुई है, जो सिंघल प्लांट में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, निकोदिन एक्का लगभग दोपहर 1 बजे बाइक (क्रमांक CG 13 AD 0619) से अपने घर लौट रहे थे। बंजारी मंदिर के आगे स्पीड ब्रेकर के पास अचानक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निकोदिन गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने डायल 112 की मदद से घायल को किरोड़ीमल मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही निकोदिन एक्का ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम कल सुबह किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!