रायगढ़

कलेक्टोरेट परिसर में सजा बिहान बाजार

महिला समूहों ने 90 हजार रुपये के हस्त निर्मित उत्पाद का किया विक्रय

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने स्टॉल्स का अवलोकन कर महिला समूहों का किया उत्साहवर्धन

रायगढ़, 3 नवम्बर 2020/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने आज कलेक्टोरेट परिसर में बिहान बाजार लगाया। जिसमें जिले के सभी विकासखण्डों से आयी बिहान की 40 महिला स्व-सहायता समूह ने अपने द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी। कलेक्टर श्री भीम सिंह भी अधिकारियों के साथ बिहान बाजार की प्रदर्शनी देखने पहुंचे। वहां उन्होंने महिलाओं से बात कर प्रदर्शित की गई वस्तुओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने महिला समूहों द्वारा स्वावलंबन की दिशा में कर रहे कार्यों को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एडीएम श्री राजेन्द्र कटारा तथा सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे। आगामी 10 नवम्बर मंगलवार को भी दीवाली विशेष बिहान बाजार का भी पुन: आयोजन किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि जिले के 8 विकासखंड से 40 स्व-सहायता समूहों के द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों का विक्रय हेतु स्टॉल लगाया गया। बिहान बाजार के माध्यम से दिया, बाती, मोमबत्ती, बेल मेटल, बैग, अगरबत्ती, मसाले, फिनाईल, सर्फ, साबुन, बड़ी, पापड़, आचार, गृह सज्जा, आटा, चावल इत्यादि का विक्रय किया गया। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगभग 90 हजार रुपये की सामग्री का विक्रय किया गया। कलेक्टोरेट बिल्डिंग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित बाहर से आने-जाने वाले लोगों ने भी बिहान बाजार में लगाये गये स्टॉल को देखा और अच्छी खरीददारी की।
बिहान बाजार में आज हुई बिक्री से यहां आयी बिहान की महिलायें खासी उत्साहित नजर आयी। बात करने पर उन्होंने बताया कि यहां उन्हें लोगों से काफी अच्छा प्रतिसाद मिला है। लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीददारी की है जिसमें से कई लोग पहले भी इन समूह के उत्पादों का उपयोग कर चुके है वे दोबारा सामान खरीदने पहुंचे यह देखकर खुशी हुई कि लोगों को हमारे उत्पाद पसंद आ रहे है। आज लोगों के रिस्पांस को देखते हुये आगामी 10 नवंबर को पुन: बिहान बाजार लगाया जायेगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...