घरघोड़ा

घरघोड़ा में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन |

सेवनिवृत शिक्षकों का हुआ सम्मान |

घरघोड़ा : शिक्षा विभाग घरघोड़ा द्वारा सेवा निवृत शिक्षकों सहित कार्य स्थल विद्यालय पर बेहतरीन रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का “शिक्षक दिवस” के अवसर पर  सम्मानित करने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | सम्मान समारोह में नगर सहित ग्रामीण अंचलों मे निवास करने वाले सेवा निवृत शिक्षकों गणमान्य नागरिकों के साथ शिक्षकों, संकुल समन्वयकों, उ. मा. शा. एवं हाई स्कूल  के प्राचार्य आदि उपस्थित रहे |जनपद पंचायत अध्यक्ष सहनूराम पैंकरा,नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी जिला पंचायत सदस्य मुरली राठिया प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धर्मजयगढ़ अनिल पैंकरा की उपस्थिति में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )आई
ए. एस. दुर्गा प्रसाद अधिकारी  ने उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं, प्रधान पाठक, प्राचार्य  से  कार्य क्षेत्र मे बेहतरीन कार्य करने की अपेक्षा जाहिर कर शिक्षक दिवस की शुभकामनायें एवं सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए शिक्षण सत्र के दौरान उपलब्धिजनक कार्य करने विषय पर अपना सम्बोधन दिया | उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने पुरातन संस्कृति से वर्तमान समय तक गुरु की महत्ता को स्वीकार करते हुए उन्हें वंदनीय बताया |कार्यक्रम के शुभारम्भ मे शिक्षक दिवस के प्रणेता डॉ.सर्वपल्ली राधा कृष्णन एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करते हुए पुष्प अर्पित की गयी | विकास खन्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने शासन की स्कूली शिक्षा पर आधारित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन  हेतु शिक्षकों को बधाई देते हुए सेवा निवृत शिक्षकों से अपने अनुभवों के साथ मार्गदर्शन प्रदान करने की बात कही ताकि घरघोड़ा बिकासखंड में शिक्षा का वातावरण बने |स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों का कार्यक्षेत्र मे किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सेवा निवृत शिक्षकों सहित विकासखंड के समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की |इस अवसर पर सेवा निवृत शिक्षकों को रोली फूलमाला श्री फल शाल से एवं प्रत्येक  उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया  गया |

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!