सारंगढ

नगरपालिका सारंगढ़ में बीना इस्तिहार एवं टेंडर के हुए, लाखों रूपये का निर्माण कार्य।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड सारंगढ़ के फंड से अलग-अलग आवंटन में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं की गईं है। और कार्य कराने वालों को अवैध लाभ पहुंचाया गया। वही ग्राम पंचायत को कार्य एजेंसी बना कर नगरपालिका में DMF के राशि से कार्य किया गया,लेकिन सारंगढ़ नगरपालिका में हुए निर्माण कार्य का टेंडर एवं इस्तिहार निकाले बीना ही लाखों रूपये की लागत राशि से नगरपालिका में निर्माण कार्य कों करा दिया गया, जिसको सीधे तौर पर भ्र्ष्टाचार कहा जा सकता है, (ऐसा इस लिए कहा जा रहा ) चुंकी कोई भी निर्माण कार्य नगरपालिका में होना होता है तो सबसे पहले इस्तिहार (निविदा) निकाल कर कार्य का टेंडर भरा जाता है लेकिन नगरपालिका सारंगढ़ अंतर्गत विगत दिनों कई निर्माण कार्य किया गया है जिसमे नगरपालिका द्वारा किसी भी प्रकार की कोई इस्तिहार एवं टेंडर नहीं निकाला गया है, बावजूद नगरपालिका में लाखों रूपये की निर्माण कार्य कराया गया है सभी नियमों कों ताक में रख कर एवं अधिकारीयों के मिली भगत से उक्त निर्माण कार्य कों अंजाम दिया गया।

डीएमएफ क्या है?
जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) एक ट्रस्ट है, जिसकी स्थापना छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खनन संबंधी कार्यों से प्रभावित व्यक्तियों और क्षेत्रों के हित और लाभ के लिए एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में की गई है। इसका वित्तपोषण खनिकों के योगदान से होता है। इन्हें खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 2015 की धारा 9बी से कानूनी दर्जा प्राप्त है। यह संशोधन 12 जनवरी 2015 से लागू हुआ।

उद्देश्य……
जिला खनिज फाउंडेशन का उद्देश्य खनन से संबंधित कार्यों से प्रभावित व्यक्तियों और क्षेत्रों के हित के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तरीके से काम करना है।

भाग 2 – यह धांधली किस प्रकार से किया गया है और कैसे किया गया,इसमें कौन कौन से अधिकारी कर्मचारी सामिल है हम आपको इस खबर के अगले भाग बताएँगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!