सारंगढ

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआईआर की दी जानकारी।

मतदाताओं के मतदाता सूची हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2025/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए।  विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का दायित्व से अवगत कराते हुए
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे और प्राप्त गणना फार्म पर अपने अभिमत के साथ आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एक बड़ी प्रक्रिया है और पूरी तरह से पारदर्शी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे एसआईआर के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें और इस कार्य में बीएलओ को पूरा सहयोग दें। उन्होंने बताया कि एसआईआर में जिले के सभी मतदान केन्द्रों के लिये नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक उपलब्ध कराएंगे और गणना पत्रक भरवा कर वापस प्राप्त करेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर के तहत निर्धारित किए गए मतदाताओं का वर्गीकरण सहित आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और निर्देशों की प्रतियां भी उपलब्ध कराया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सर्वे, सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू , प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी देवराम यादव, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे।

04 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक घर-घर जाकर करेंगे विशेष गहन पुनरीक्षण

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए जारी किए गए शेड्यूल से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एसआईआर की तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025, गणना अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण- पुनर्व्यवस्थापन 04 दिसम्बर 2025, नियंत्रण तालिका का अद्यतीकरण और ड्रॉफ्ट रोल की तैयारी 05 दिसम्बर से 08 दिसम्बर 2025, मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 09 दिसम्बर 2025, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 09 दिसम्बर से 08 जनवरी 2026, नोटिस जारी करना, सुनवाई और सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निपटारा ईआरओएस द्वार एक साथ किया जाएगा, इसके लिए 09 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 निर्धारित है। मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करना तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने के लिए 03 फरवरी 2026 और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाना है।

घर से बाहर रहने वाले फॉर्म भरकर वाट्सअप में दे सकते हैं अपनी जानकारी।

भारत निर्वाचन आयोग ने घर से बाहर रहने वाले और पलायन किए लोगों के लिए सुविधा दिया है। इस सुविधा से अपने रिश्तेदार के माध्यम से घर से बाहर रहने वाले और पलायन किए जिले के मतदाता संबंधित फॉर्म भरकर वाट्सअप में दे सकते हैं, जिन्हें प्रिंट कराकर वे बीएलओ के पास जमा करेंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!