सारंगढ

यातायात पुलिस सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – यातायात पुलिस सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा आज 15/11/2025 कों सारंगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति के ऊपर विधि वत फाइन के साथ समझाते हुए बताया गया कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 भारत में सड़क परिवहन वाहनों के सभी पहलुओं को नियंत्रित करने वाला एक कानून है। इसके तहत ड्राइवरों के लाइसेंस, वाहनों के पंजीकरण, यातायात नियमों, बीमा, देयता, और अपराधों व दंड के प्रावधान शामिल हैं। यह अधिनियम सड़क सुरक्षा को मजबूत और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से बनाया गया था और इसे समय-समय पर संशोधित किया गया है, जिसमें 2019 का संशोधन शामिल है, जिसने कई अपराधों के लिए दंड को बढ़ा दिया था।
मुख्य प्रावधान—-
ड्राइविंग लाइसेंस: बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना एक अपराध है, जिसके लिए जुर्माना हो सकता है।
वाहन पंजीकरण: किसी भी वाहन का पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
यातायात नियम: गति सीमा, यातायात संकेत, ओवरटेकिंग, और पार्किंग जैसे कई यातायात नियमों को नियंत्रित करता है।
बीमा: हर मोटर वाहन का तीसरे पक्ष के जोखिम के खिलाफ बीमा कराना अनिवार्य है।
अपराध और दंड: अधिनियम विभिन्न यातायात उल्लंघनों के लिए दंड का प्रावधान करता है, जैसे शराब पीकर गाड़ी चलाना।
गुड समैरिटन: दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद करने वाले व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा प्रदान करता है।
डिजिटल दस्तावेज़: ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण जैसे दस्तावेजों को मोबाइल में डिजिटल रूप में रखना भी वैध माना जाता है।
नाबालिगों के लिए जिम्मेदारी: यदि कोई नाबालिग वाहन चलाता है, तो कानूनी अभिभावक जिम्मेदार होंगे।

यातायात जागरूकता अभियान में उप निरीक्षक समयलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे, आरक्षक सोनसाय तिग्गा,आरक्षक कुशल सिदार, और छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष दिनेश जोल्हे, कृष्णा महिलाने, मोहन लहरे, चन्द्रिका भाष्कर सुनील टंडन शामिल रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!