सारंगढ

अनियमितता पर धान उपार्जन केन्द्र भेड़वन, कपरतुंगा एवं सरसीवां के समिति प्रबंधकों का वित्तीय प्रभार समाप्त

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दी कड़ी चेतावनी, रिसाईकलिंग या कोचिया का धान बेचते पकड़े जाने पर कई के विरुद्ध होगी कार्यवाही

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने की धान खरीदी कार्यों की समीक्षा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 जनवरी 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने धान खरीदी, उठाव, अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर कार्यवाही के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नान एवं समस्त सहायक खाद्य अधिकारी व खाद्य निरीक्षक, मंडी सचिव व निरीक्षकसमस्त उपार्जन केन्द्र के जोनल अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिला के समस्त उपार्जन केन्द्रों में रिसाईकलिंग पर अनिवार्य रूप से रोक लगाने हेतु निर्देश दिये। समस्त उपार्जन केन्द्रों के नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को चेतावनी देते हुए डॉ कन्नौजे ने कहा कि यदि किसी भी उपार्जन केन्द्र में रिसाईकलिंग का धान खरीदी किये जाते हुए पकड़े जाने पर उनके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।
कलेक्टर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि यदि किसी उपार्जन केन्द्र में रिसाईकलिंग या कोचिया, बिचौलियों का धान विक्रय करते पकड़े जाने पर केवल नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर पर ही नहीं बल्कि जिला स्तरीय अधिकारियों के विरूद्ध में भी कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

कलेक्टर ने सभी समिति प्रबंधकों को वास्तविक कृषकों से ही गुणवत्तायुक्त धान खरीदी के निर्देश दिये तथा धान खरीदी का कार्य 30 जनवरी तक पूर्ण किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही धान उपार्जन केन्द्र भेड़वन एवं सरसीवां में अनियमितता पाये जाने पर समिति प्रबंधको का वित्तीय प्रभार समाप्त किया गया तथा धान उपार्जन केन्द्र कपरतुंगा में अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करते हुए समिति प्रबंधक को, प्रबंधक के प्रभार से मुक्त किया गया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!