सारंगढ

बरमकेला हत्याकांड : आपसी विवाद ने ली तीन जान, सोते परिवार पर धारदार हथियार से हमला…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाल में सोमवार रात करीबन 4:30 बजे एक सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार कुमर साय सारथी के परिवार पर उस समय हमला किया गया, जब परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अचानक घर में घुसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले में राजेश सारथी उम्र 35, मंदो बाई सारथी उम्र 55 वर्ष एवं नाती प्रशांत सारथी उम्र 3वर्ष की मौत हो गई। दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
घटना में कुमर साय सारथी एवं संजीता सारथी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।  सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी कों गिरिप्तार कर लिया है और आगे मामले की जांच जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

आरोपी

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!