सारंगढ

बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” : मोदी सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न।

सारंगढ़, 14 जून 2026।

भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय, चंदई (सारंगढ़) में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मुख्य वक्ता श्रीमती हर्षिता पांडे जी, विशेष उपस्थिति श्री जगन्नाथ पाणिग्राही प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला भाजपा प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल जी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल जी, प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े, जिला सह प्रभारी श्रीमती विद्या सिदार, पूर्व विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर, कामदा जोल्हे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक,जिला महामंत्री द्वारिका साहू, भुवन मिश्रा जिला प्रवक्ता, प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा हरिनाथ खुटे, जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, श्रीमती चंचला देवी, मनोहर पटेल, जिला कोषाध्यक्ष निखिल बानी, प्रकाश अग्रवाल जिला सह प्रवक्ता पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विश्वास, सुशासन और विकास के 12 वर्ष

मुख्य वक्ता हर्षिता पांडे ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश की बागडोर संभाली थी। बीते 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी, रक्षा तथा वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है तथा विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र को जहाँ पहले रेड करिडोर था वो अब ग्रीन जोन बन चुका है।

गरीब कल्याण को मिली सर्वोच्च प्राथमिकता

श्रीमती पांडे ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के कल्याण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए।
उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाते हुए निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए।
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के करोड़ों परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत लाखों गांवों में घर-घर नल से जल पहुंचाने का कार्य किया गया।

किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। सिंचाई, कृषि अवसंरचना, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और कृषि तकनीकों के विस्तार से किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं।

महिलाओं का बढ़ा सम्मान और सशक्तिकरण

श्रीमती हर्षिता पांडे ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मातृत्व लाभ, उज्ज्वला योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा महिलाओं के लिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
बैंक में ग़रीब महिलाओं के लिए जन धन खाता खोला गया।

युवाओं के लिए नए अवसर

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। आज भारत दुनिया का एक प्रमुख स्टार्टअप हब बनकर उभरा है।

डिजिटल क्रांति का नया भारत
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने डिजिटल क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था ने पूरे विश्व में भारत की पहचान बनाई है। डिजिटल सेवाओं के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।

आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य

मोदी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और ग्रामीण सड़कों का तेजी से विस्तार हुआ है। देश के दूरस्थ क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, रेलवे के आधुनिकीकरण तथा हवाई सेवाओं के विस्तार ने परिवहन व्यवस्था को नई गति प्रदान की है।

विश्व पटल पर बढ़ा भारत का गौरव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। भारत ने जी-20 की सफल अध्यक्षता कर विश्व मंच पर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आवाज पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली हुई है तथा वैश्विक मुद्दों पर भारत की भूमिका निर्णायक बनी है।

राष्ट्रीय सुरक्षा हुई और मजबूत

मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, आधुनिक सैन्य उपकरणों की उपलब्धता, सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा आतंकवाद के विरुद्ध सख्त नीति के कारण देश की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।

विकसित भारत का संकल्प

वक्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियां केवल सरकार की सफलता नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास और सहभागिता का परिणाम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार बंधुओं के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी विकास दृष्टि पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूटे, जिला मंत्री विलास सारथी जिला पंचायत सदस्य डॉ दिनेश लाल जांगड़े, जिला मंत्री संतोषी खटकर, संसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, किसान मोर्चा प्रकल्प संयोजक कुलकित चंद्र, कैलाश पण्डा, मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा मुरारी नायक, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा झाड़ू साहू, IT सेल प्रदेश सह संयोजक गुलशन सुमन, जिला संयोजक it सेल रितेश अजगल्ले, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष बैजानती लहरे, मनोज मिश्रा, अरविंद खटकर, अहीर यादव, जीतू गुप्ता, टीकाराम पटेल वन्य प्राणी संरक्षक, बाबूलाल पटेल, शिवम चंद्र, जिला कार्यालय मंत्री चिंता साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!