सारंगढ

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का 8 सितंबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरा, सेवा संकल्प शिविर में होंगे शामिल।

रायपुर/सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम बरमकेला में आयोजित ‘सेवा संकल्प शिविर‘ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यालय खाद्य मंत्री से जारी अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री श्री बघेल का विस्तृत दौरा कार्यक्रम…..

सुबह 08:00 बजे: नवा रायपुर स्थित अपने निवास से सरायपाली-बसना मार्ग होते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक: सारंगढ़-बिलाईगढ़ रेस्ट हाउस में आगमन एवं विश्राम।
दोपहर 01:30 बजे: रेस्ट हाउस से ग्राम बरमकेला के लिए प्रस्थान।
दोपहर 02:00 से शाम 05:00 बजे तक: ग्राम बरमकेला में आयोजित ‘सेवा संकल्प शिविर‘ में सम्मिलित होकर आमजनों से संवाद एवं शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
शाम 05:00 बजे: ग्राम बरमकेला से बसना-सरायपाली होते हुए वापस नवा रायपुर (जिला रायपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे।
रात 08:00 बजे: नवा रायपुर निवास आगमन एवं रात्रि विश्राम।

प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं सत्कार संबंधी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रायपुर, महासमुंद एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!