सारंगढ

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन


2 नवंबर से मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे एवं आपत्तियां

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 18 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ की जा रही हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने तथा उनके निराकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन का कार्य 2 नवंबर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके पश्चात 12 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य संबंधित दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी।

प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करना, आवश्यक संशोधन करना तथा त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ...