Uncategorizedसारंगढ

सैकड़ों की संख्या में एस.पी कार्यलय पहुंचा सतनामी समाज/ कथित पत्रकार भरत अग्रवाल के खिलाफ की कार्यवाही की मांग/ कार्यवाही नही होने पर उग्र आन्दोलन करने की कही बात!

10से भी अधिक गाडियों में सवार होकर एस.पी कार्यलय पहुंचे सतनामी समाज के लोग!

एस.डी.ओ.पी के साथ घटे घटना से समाज में खासा आक्रोश,जाती विरोधी पत्रकार के खिलाफ जल्द कार्यवाही नही होने पर सतनामी समाज ने दिया उग्र आन्दोलन की चेतावनी!

सतनामी समाज के साथ पूर्व राज्य मंत्री डॉ छबीलाल रात्रे,कांग्रेस के कद्दावर नेता घनश्याम मनहर,व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद भारद्वाज जैसे बड़े चहरे भी पहुंचे एस.पी कार्यलय!

सारंगढ़ : सारंगढ़ सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष देव प्रसाद कोसले जी के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ो की संख्या में सतनामी समाज के लोग एस.पी कार्यलय पहुंचे, जंहा एस.पी संतोष सिंह से मिल कर सतनामी समाज के लोगो ने सारंगढ़ एस.डी.ओ.पी जितेन्द्र खूंटे के साथ कुछ दिन पूर्व कथित पत्रकार भरत अग्रवाल द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को लेकर ज्ञापन सौपे! साथ ही कथित पत्रकार भरत अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की! आपको बता दें भरत अग्रवाल पूर्व में भी सतनामी समाज के एक अधिकारी के साथ मार पीठ गाली गलौज जैसे घटना को अंजाम दे चूका हैं! जिसपर इस आदतन बदमाश को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी! फिलहाल यह बदमाश अभी जमानत पर चल रहा हैं! और एक बार फिर इस जाती विरोधी मानसिकता वाले कथित पत्रकार ने उसी तरह के घटना की पुनरावृति करते हुए, एस.डी.ओ.पी जितेन्द्र खूंटे के कार्यलय में दरवाजा को पैर से मारते हुए, बिना अनुमती अंदर घुस गया और अपने पत्रकारिता का धौंस दिखाते हुए गलत व्यवहार करने लगा! और खुद ही सारंगढ़ थाने में जाकर एस.डी.ओ.पी जितेन्द्र खूंटे के खिलाफ गाली गलौज करने का लिखीत शिकायत भी कर दिया! वही आपको बता दें इस घटना से समाज में ख़ासा आक्रोश देखा जा रहा हैं!  समाज ने दो टूक में कह दिया हैं की ! पुलिस प्रशासन जाती विरोधी मासिकता रखने वाले भरत अग्रवाल के खिलाफ जल्द कार्यवाही करें, अन्यथा सतनामी समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी! ज्ञापन देने पहुंचे सतनामी समाज के डॉ छबि लाल रात्रे(पूर्व राज्य मंत्री) ,श्री देव प्रसाद कोशले( सतनामी विकास परिषद अध्यक्ष सारंगढ़), श्री घनश्याम मनहर( कांग्रेस कद्दावर नेता),किशोर मनहर,कन्हैया जांगड़े,विनोद भारद्वाज( जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि),जीवन रात्रे,नवधा अनंत,लाभो लहरे,कुलदीप खूंटे, लक्ष्मी लहरे,बसन्त सुमन,रामदास खुराना,रविशंकर,नारायण रतनाकर,एस कुमार निराला,गौकुल भारद्वाज,मंशा कुर्रे,बलि राम कुर्रे,टुकेस्वर सोनी,सन्त लाल जांगड़े, राहुल भारती,दिनेश जोल्हे, चन्द्रिका भस्कार, कृष्ण महिलाने, मुकेश जोल्हे,टारजन महेश, मनिंदर सिंह आजाद ,लकेश्वर जांगड़े,अभिषेक निराला,राजकुमार वारे, रामनाथ निराला, मनीष सिंह आजाद, हरिवंस घृतलहरे,कुश राम कुर्रे,उमेश टण्डन, गोविंद टण्डन, सम्पत निराला,राम दास,सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें!

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!