कयासों पर लगा विराम, गौरी शंकर दुबे संभालेंगे सारंगढ़ थाना का प्रभार!

सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ पुलिस ने 9 दिसम्बर को निरीक्षक व उप निरीक्षको स्थानातंरण आदेश जारी करते हुए लगभग 46 पुलिस कर्मियों का स्थानातंरण किया हैं! जिसमे सारंगढ़ थाना प्रभारी आशीष वासनिक का भी नाम शामिल है! स्थानातंरण आदेश के बाद से ही ये कयास लगाये जा रहे थे की पूर्व की तरह इस बार भी आशीष वासनिक अपना स्थानातंरण रुकवाने में कामयाब हो जायेंगे! पर रायगढ़ एस.पी संतोष सिंह ने शनिवार को आशीष वासनिक को रिलीव करने का आदेश जारी व मिलनसार मृदुल भाषी व पूर्व में भी सारंगढ़ थाना का प्रभार संभाल चुके गौरीशंकर दुबे को सारंगढ़ थाना प्रभारी के रूप में प्रभार दिया गया हैं! वही इस आदेश के बाद से सारंगढ़ क्षेत्र मे ख़ुशी की लहर देखि जा रही हैं! साथ ही लोगो ने संवेदनशील पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम अवस्थी व आईजी श्री दीपांशु काबरा व रायगढ़ एस.पी संतोष सिंह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया हैं!




