सारंगढ

सरकारी चावल खा रहे मुर्दे, शक्कर से कर रहे मुंह मीठा

सारंगढ़। राशन दुकानों में हो रहा चावल घोटाला थामने का नाम नहीं ले रहा है। सारंगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव सिलयारी में स्थित शासकीय राशन दुकान आईडी क्रमांक 412003113में हुआ बड़ा गोलमाल सामने आया है। यहां पर बीते छह माह से दो मृत व्यक्तियों के नाम से चावल की कालाबाजारी की जा रही है।हमारे सामाचार को मिले दस्तावेज बतातें है कि राशन दुकान संचालक राशन कार्ड संख्या 223862551533से फर्जी फोटोग्राफ अपलोड करके छह माह से 35 किलो चावल, 1 किलो शक्कर निकाल रहे हैं। इस कार्ड से राशन लेने वाली सवारीन निराला की मौत छह माह पहले हो चुकी है।सारंगढ़ क्षेत्र में ऐसे कई राशन दुकान हैं, जिनमें कई मृत लोगों के नाम का राशन दुकान संचालक खा रहे हैं। राशन कार्ड संख्या 223869152869 छेनाबाई के नाम से है उनकी मौत आठ माह पहले हुई है, उनके नाम का भी चावल, केरोसिन और शक्कर निकल रहा है। शासकीय राशन दुकान आईडी 412003113में छेनाबाई की मौत आठ माह पहले हुई, लेकिन राशन आवंटन जारी है। सवाल उठता है कि मरे हुए लोगों का नाम राशन कार्ड से क्यों नहीं हटाया गया

नतीजा यह है कि अब यहां बड़ा गोलमाल सामने आया है।

छह माह से आठ माह तक बन्दर बाट

सिलयारी स्थित राशन दुकान क्रमांक
412003113में छेनाबाई की मौत आठ माह पहले हुई, लेकिन राशन आवंटन जारी है।सवारीन निराला की मौत छह माह पहले हो चुकी है फ़िर भी खाद्यान्न का बंदरबांट किया जा रहा है

राशन के लिए भटक रहे हैं लोग

दुकान संचालक मृत व्यक्तियों के नाम से चावल, केरोसिन व शक्कर निकल रहे हैं, लेकिन जिंदा हितग्राहियों को राशन नहीं मिला रहा है। पिछले कई माह से यह खेल चल रहा है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा चहेते व्यक्तिों को दुकान आवंटित करने के लिए फर्जी कार्रवाई की जाती है। अब मृत व्यक्ति के नाम से राशन निकल रहा है तो कार्रवाई के नाम खानापूर्ति की तैयारी है

खाद अधिकारी से बात करने पर क्या कहते है अधिकारी।

मामले की शिकायत मिली है।खाद्य नियंत्रक को जांच के निर्देश दिए जाएंगे। संस्था ने यदि गड़बड़ी की है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!