ग्वालिनडीह मे ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सारंगढ़ : सारंगढ़ के ग्राम पंचायत ग्वालिनडीह में डॉ भीम राव अम्बेडकर ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया!

मैच का शुभारंभ ग्वालिनडीह के युवा सरपंच कौशल भारती ने फीता काट कर किया! इस दौरान भारी संख्या में गाँव सहित आस पास के ग्रामीण मैच का आनंद उठाने पहुंचे थे! प्रतियोगिता का पहला मैच गोड़म और जिल्दी के बिच खेला गया जिसमे जिल्दी के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाये! वही गोडम के टीम ने महज 8 ओवर एक गेंद मे 109 रन के लक्ष्य को पूरा कर मैच को अपने नाम कर लिया! क्रिकेट प्रतियोगिता के पर्थम पुरुष्कार 15हजार व सील्ड को सरपंच कौशल भारती द्वारा दिया जा रहा है! तो वही सेकेण्ड पुरुष्कार 7हजार व सील्ड को युवा कांग्रेस नेता अजय बंजारे द्वारा दिया जा रहा है!मैच दस दस ओवर का खेला जा रहा हैं! जिसमे भाग लेने के लिए दूर दराज व अन्य जिलो से भी खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करने भारी संख्या में पहुँच रहे है!वहीप्रतियोगिता के शुभारंभ में आयोजन समिति सहित गाँव के समस्त पंचगण व गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहें!





