प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बनने वाले सीसी रोड चढ़ रहा है भ्रष्टाचार की भेंट।

सारंगढ:- आदर्श ग्राम योजना के तहत बनने वाले सीसी रोड डूब रहा है भ्रष्टाचार की नींव पर दरअसल सारंगढ जनपद पंचायत से महज 15 किलोमीटर के दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत गोड़म में तीजराम घर से फागुराम घर तक 3.लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड को सरपँच ग्राम पंचायत गोड़म के द्वारा गुडवत्ताहीन बनाया जा रहा है। ये हम नही बल्कि स्पॉट में जाकर देखने से प्रतीत हो जाएगा। इसमे जांच के उपरांत बहुत बड़ा भ्रष्टाचार सामने आएगा।

8 इंच के जगह 3 से 4 इंच तक मे सीमित करके बनाया जा रहा है। कही मोटा बनाया गया तो कही 3 इंच में ही ठहरा गया है। न तो बेस बनाया गया है न ही सीमेंट की मात्रा लेवल दिया गया और चौड़ाई के जगह सीमित करके छोटा और पतला बनाया जा रहा है। अगर जांच को गतिकरके स्टेमिट प्राकलन को देखा जाए तो बड़ी भ्रष्टाचार सामने आएगा ।अब ऐसे भ्रष्टाचार में संलिप्त पंचायत एजेंसी पर कार्यवाही न करे तो मनोबल बढ़ता जाएगा इससे शासन की राशि का गलत उपयोग करके सरपँच और भ्रस्टाचारी कर्मचारियों का मनोबल में इजाफा हो जाएगा।

मूल्यांकनकर्ता इंजीनियर को गौर करना चाहिए कि किस तरह से सीसी रोड की स्थिति बनी हुई है सरपँच खडा होकर कार्य करवा रहे है। जबकि इंजीनियर को भी उपस्थित होकर दिशा निर्देश देकर स्टेमिट की रूप रेखा पर बनवाना चाहिए। अब देखना लाजिमी होगा कि किस तरह से अधिकारी संज्ञान लेते है? क्या गुडवत्ताहीन में सुधार आएगा? या 2 माह में टूट जाने वाला रोड बनकर रह जायेगा ये प्रश्न चिन्ह के घेरे में है?





