सरपँच बनने का भूत सवार इतना कि उपसरपंच को करना पढ रहा है, सरपँच के खिलाफ दर्जनों साजिश

सारंगढ:- ये कहावत नही हकीकत है पार्लियामेंट से लेकर पंचायत चुनाव तक अगर दर्जनों गुटों नामांकन दाखिल करके चुनावी बिगुल बज रहा होता है। और चुनाव के चुनावी विजयी किसी एक उम्मीदवार के ऊपर जीत की मुहर लगती है तो अगला विपक्षीय हारा हुआ उम्मीदवार के द्वारा जीत हासिल किए हुए विजयी उम्मीदवार के खिलाफ तरह तरह के आरोप लगाते रहे है जीते हुए उम्मीदवार के खिलाफ में शिकायत करना आये दिन परिशान करना या शिकायते करवाना ऐसे स्थिति निश्चित होती है। किसी ने की गज्जब की लाइन कही है जो आज तक सही साबित होता आ रहा है। सत्य को चाहे जितना भी परीशान करे परीशान तो होता है परंतुपराजित कभी नही होती है। ये लाइन बिल्कुल फिट बैठेगी सारंगढ जनपद पंचायत की इस पंचायत में ऐसे ही हक़ीकत बया हो रही ग्राम पंचायत छोटे खैरा के सरपँच को अभी ऐसे क्षणों से गुजरना पढ रहा है। आगे सरपँच प्रतिनिधि ने बताया कि तत्कालीन उपसरपंच और हारे हुए प्रत्याशियों ने मुझे डॉमिनेट करने के लिए ऐड़ी चोटी रगडने के साथ साथ सैकड़ो पैतरे आजमा रहे है। इस पंचायत चुनाव में 9 प्रत्याशियों के बीच से आम जनता ने मुझे चुनकर सरपँच बनाया है उनके बीच मे खरा उतरना मेरा कर्तब्य समझता हूं। बाकी शिकायत करने वाले करते रहे मैं सही हु तो मुझे कोई डरने की बात नही है। सत्य की पराजित कतई नही हो सकता क्योंकि पंचायतों में ये आम बात बनकर रह गया है। हारे उम्मीदवारों के द्वारा लगातार ग्रामीणों को भड़काया जाता रहता है लेकिन सभी ग्रामीण अब बहलावे को समझ गए है। छोटे खैरा में चुनावी रंजिश को लेकर अब तत्कालीन सरपंच को डॉमिनेट करने की दर्जनों कोशिस आज नही तो कल विफल हो ही जायेंगे
अनगिनत सरपंचों की रिकार्ड टूटने लगे इस सरपँच के कार्यकाल मे छोटे खैरा के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले जितने भी सरपँच बने थे 5 वर्ष के कार्यकालों में ऐसे कार्य हो जाये तो बहुत ही सराहनीय होता लेकिन जब से मोहरमती साहू सरपँच बना है तब से तकरीबन 1 वर्ष ही हुआ है।


ग्राम में सीसीरोड,मुक्तिधाम रिपेरिंग ,कूड़ादान,लाइब्रेरीआंगनबाड़ी निर्माण,पंचायत शेड निर्माण,किचन शेड,इंटरलाकिंग, रंगमंच मरम्मत,बोर बोरिंग मरम्मत,नाली गली साफसफाई कार्यो का निर्माण कार्य करवाना शुरू हुआ जिसमे बीते पांच वर्षो में ग्रामीणों को इस कार्यकाल के 1 वर्ष में विकास कार्यो की अत्यधिक सौगाते देखने को मिली।
छोटे खैरा में आखिर क्या है ये सब होने का माजरा
सरपँच प्रतिनिधि ने बताया उपसरपंच कहता था कि जितने निर्माण कार्य आएगा पंचायत में सबको मुझे दे देना मैं करवाउंगा और जो भी परसेंटेज बचाएंगे उसमे का कमीशन के रूप में दे दूंगा आपको इसी सवाल पर सरपँच ने कहा की मुझे ग्रामीणों ने 9 उम्मीदवारों के बीच से मुझे चुना है मैं ऐसे काम नही कर सकता उनके बीच मे रहना है। इतने में क्या उपसरपंच आग बबूला होकर सरपँच के खिलाफ तरह तरह के शिकायते करवा रहे है। उपसरपंच ने कुछ वार्डो के पंचों को अपने साथ लेकर चल रहे है इसी बातों से स्पष्ट नजर आ रहा है कि माजरा आखिर क्या है। और इस बातों पर जिससे सरपँच डर जाए और उनके बातों को मान ले लेकिन सरपँच भी सत्य के मार्ग पर चलने से पीछे हटने वाले नही है।
क्या कहते है छोटे खैरा पंचायत के सरपँच प्रतिनिधि प्रदीप साहू
मेरे पंचायत में जितने भी विकास कार्यो की निर्माण हुआ है और जो स्वीकृत होकर आएगा सभी कामो को उपसरपंच और कुछ वार्ड पंचों के द्वारा ठेका में मांग रहे थे। मैंने मना किया तो बार बार शिकायते करके मेरा मनोबल तोड़कर अपने बातों को मानने के लिए कहते आ रहे है। सभी चुनावी रंजिश से हार के मेरे खिलाफ शिकायते कर रहे है और जैसे झूठी शिकायते और मिथ्या शब्दो से मैं पीछे नही हटूंगा।
ग्राम पंचायत खैरा छोटे में विकास कार्य









