सारंगढ

मुसीबत में बिहान बना वरदान, पति की बची जान।

सारंगढ़// कहते है मुसीबत में जो काम आए वही सुख और दुःख का सच्चा साथी होता है,इस कहावत को सच साबित करती है, फुलबाई की ये कहानी,अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये फुलबाई है कौन फुलबाई ग्राम पंचायत चंदई की रहने वाली और वह एक गरीब परिवार से है,फुलबाई 2019 से गांव के ही गायत्री स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई है, समूह के प्रत्येक सदस्य हर सप्ताह बीस बीस रुपये समूह में जमा करते है,

2020 जून में फुलबाई बिहान योजना से जुड़ कर पे पॉइंट बी.सी सखी के रूप में काम करने लगी और अपने कार्य क्षेत्र में जरूरतमंदों को बैंकिंग सुविधा पहुचाने लगी, 13मई 2021 को कुछ अज्ञात लोगों ने उसके पति संभु पर हमला कर दिया, जिसके कारण उसके पति को काफी गंभीर चोटे आई थी, और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, लेकिन अस्पताल में भर्ती कराने के लिए फुलबाई के पास पैसे नही थे, जिसके बाद उसने अपने समूह के बचत राशी में से 5000 रुपये की सहायता ली और उसके बाद उसने बिहान अंतर्गत छींद संकुल के नारी सक्ति ग्राम संगठन गुडीहारी से राशी सहायत के लिए मांग की, जिसके बाद संगठन में तत्काल प्रस्ताव पारित कर के फुलबाई को दस हजार रुपये उपलब्ध कराया गया,जिससे फुलबाई के पति का ईलाज संभव हो पाया और वह स्वस्थ होकर वापस अपने घर आ पाया, फुलबाई ने इस दुःख के समय में भगवान बन कर उसकी मदत करने वाले बिहान समूह बचत एवं ग्राम संगठन को दिल से धन्यवाद दिया और कहा मेरे लिए बिहान वरदान साबित हुआ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!