सारंगढ

सारंगढ।। सीईओ साहब..? इधर भी ध्यान दीजिये..पंचायत सचिव ने अपने भैय्या-भाभी,मित्रों के नाम पर राशि किया गबन।

सारंगढ।। ग्राम पंचायत जेवरा के तत्कालीन सचिव सतनोहर जोल्हे निवासी हिर्री ने 14 वें वित्त योजना की राशि का अपने भैय्या -भाभी और अपने मित्रों के नाम पर फर्जी जनरेट करवा कर सरकारी राशि को गबन कर लिया है। जिसमे फर्जी बिल व्हाऊचर लगाकर शासन को गलत जानकारी मुहैया करवाया गया है। क्योंकि? सरपँच और सचिव अपने अपने हितैसी व्यक्तियों के नाम को डाला तो है लेकिन खाता नम्बर पंचायत का डाला गया है जब पंचायत का खाता डालना ही था तो 8 व्यक्तियो का नाम डालकर क्या साबित करना चाहा है

ये तो समझ से परे है। बता दे आपको की ग्राम पंचायत जेवरा में पंचायत सचिव के पद पर पिछले कार्यकाल से पदस्त है पहले SBM शौचालय में भारी भ्रष्टाचार करने के बाद कोई कारवाही नही हुआ है जिससे उनका मनोबल बढ़ता हुआ जा रहा है। फोर्टिन फ़ायनेश कमीशन की राशि का वेंडर को न भुगतान करके अपने भैया भाभी और दूसरे पंचायत के मित्रो के नाम पर जनरेट करके राशि का गबन कर लिया गया है। जिस सम्बन्ध में जानकारी लेने के लिए सरपँच या सचिव को कॉल करने से फोर्टिन फ़ायनेश कमीशन के सम्बंध में जानकारी मांगने पर तत्काल कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया जाता है। इससे यह बात तो क्लेयर हो जाता है कि लापरवाही किया गया है इस कारण कॉल पे सवाल पूछने पर कोई जानकारी नही बता पाते है।
आखिर जेवरा पंचायत के रजिस्टर पर दूसरे पंचायत का व्यक्तियो के नाम कैसे हुआ जनरेट? अब ये हुआ यूं होगा..की ग्राम पंचायत जेवरा में पदस्त पंचायत सचिव ग्राम पंचायत हिर्री का मूल निवासी है..विकास कार्य तो करवाना है ही नही सोचकर सरपँच और सचिव ने दूसरे पंचायत के व्यक्तियो के नाम को डाला होगा

क्योंकि अगर ग्राम पंचायत जेवरा के व्यक्तियो का नाम डालते तो सभी को जानकारी हो जाता इसलिए सरपँच ने अपने 4 व्यक्ति जो उनके घर के है और सचिव जो अपने भाई ,भाभी और मित्रो के नाम पे डालकर मूलभूत सुविधाओं पर विकास कार्य करवाने के जगह अपनी अपनी स्वयं की विकास कर डाली होगी। अगर विकास किया गया होगा तो एक नंबर में करना चाहिए एक नम्बर में काम नही हुआ ये हम नही कह रहे है, बल्कि उनका ऑनलाइन रिकॉर्ड दिखा रहा है जिसमे दूसरे पंचायत का नाम अंकित किया हुआ है। बरहाल देखना ये होगा कि अधिकारी क्या कुछ कारवाही करेंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!