सारंगढ

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांग्रेस सेवादल सारंगढ़ ने लोगों को किया सम्मानित

सारंगढ:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल सारंगढ़ के द्वारा चलाए जा रहे पारिस्थितिक संतुलन के लिए वृक्षारोपण थीम पर आधारित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिये कांग्रेस सेवादल के द्वारा पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। जिसके तारतम्य में आज श्रीमती उत्तरी गनपत जांँगड़े विधायक सारंगढ़, श्री अरुण मालाकार अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण, श्रीमती मंजुलता आनंद प्रदेश अध्यक्ष (महिला) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल, सुरेन्द्र कुमार जांँगड़े ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल सारंगढ़ (ग्रामीण) के गरिमामय उपस्थिति में उनके द्वारा प्रथम पुरस्कार गिरधर साहू सोढा़डीह, द्वितीय पुरस्कार भरत राठिया मुड़पार छोटे और तृतीय पुरस्कार हितेश और समुन्द अचानकपाली को प्रदान किया गया। विधायक उत्तरी जांँगड़े और अरुण मालाकार ने सभी को बधाई देते हुए सदैव पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक रहने की बात कही।मंजुलता आनंद ने कहा कि आप लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का रोपण कर के महान कार्य किये हैं,वृक्षारोपण कार्यक्रम में आप लोगों ने बढ़ -चढ़कर भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी महती भूमिका का निर्वाहन किये इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। सुरेन्द्र जांँगड़े ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के लिए पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य लोगों को अधिकाधिक पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। आप लोगों ने कांग्रेस सेवादल के द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। पारिस्थितिक संतुलन के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है, इसके अभाव में जीवन की कल्पना अधूरी है। अतः सभी लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करना होगा। इस अवसर पर राज पटेल संचार समन्वयक कांग्रेस सेवादल रायगढ़, मुरारी सिदार संचार समन्वयक सारंगढ़ ग्रामीण आदि लोगो की उपस्थिति रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!