सारंगढ

प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस मोहन मरकाम ने वैजंती नंदू लहरे को रायगढ़ जिले में महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रभारी का दायित्व सौंपा

रायगढ़/सारंगढ़: छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव, जिला पंचायत सदस्य क्रमांक-07(सारंगढ़) श्रीमती बैजंती नंदू लहरे की कार्यशैली और कुशल नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की अनुशंसा पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस मोहन मरकाम ने वैजंती नंदू लहरे को रायगढ़ जिले में महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

इससे पहले वैजंती नंदू लहरे जिला जांजगीर-चांपा की महिला कॉंग्रेस कमेटी की प्रभारी थीं।

उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल,जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार अजर विधायक के मार्गदर्शन में मिला संगठन दी जायेगी मजबूती– बैजंती नंदू लहरे

वैजंती नंदू लहरे ने जिला पदाधिकारियों को उनपर विश्वास जताने के लिए आभार जताया और साथ ही कहा कि उनका कार्य उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल,श्री मालाकार और विधायक के आदेशानुसार पार्टी में महिलाओं को संगठित करने औऱ मजबूती प्रदान करने की रहेगी।

बैजंती नंदू लहरे ने अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर देने की बात भी कही। उन्होंने उषा रंजन श्रीवास्तव कार्यालय प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी रायपुर को नियुक्ति पत्र जारी करने हेतु साधुवाद दिया।

एक साथ कई जिम्मेदार पद का निर्वहन करने में सक्षम बैजंती नंदू लहरे–

कांग्रेस नेत्री बैजंती नंदू लहरे के बारे में कहा जाता है कि वो संगठन के हर पद में खुद को रमा लेती हैं और अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहती हैं। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश महासचिव(छ ग प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी),जिला प्रभारी-(महिला),जिला पंचायत सदस्य,जिला योजना समिति/स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की सदस्य,टास्क फोर्स रायगढ़ सदस्य,तथा वन्य एवं पर्यावरण समिति की भी सदस्य हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!