सारंगढ

सोहेला-बरमकेला मार्ग से गांजा का अवैध परिवहन कर रहा युवक गिरफ्तार…..आरोपी से 04 कि.ग्रा. गांजा और बाइक की जप्ती, डोंगरीपाली पुलिस की कार्रवाई…..

रायगढ़/सारंगढ:- पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के दिशा निर्देशन पर डोंगरीपाली पुलिस लगातार बार्डर के रास्ते होने वाले मादक पदार्थ की अवैध तस्करी पर कार्रवाई कर रही है, इसी क्रम में दिनांक 05/08/2021 को डोंगरीपाली पुलिस द्वारा सोहेला बरमकेला मार्ग ग्राम डोंगरीपाली गैस गोदाम के पास घेराबंदी कर ओड़िशा से मोटर सायकल पर गांजा ला रहे व्यक्ति को पकड़ा गया है, जिससे 04 कि.ग्रा. गांजा बरामद हुआ है । डोंगरीपाली पुलिस आरोपी पर 20(B) NDPS Act. की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 05/08/2021 को थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति काला पीला रंग के मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सोहेला बरमकेला रोड से जाने वाला है । सूचना पर थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर हमराह आरक्षक विनय तिवारी, किशोर एक्का, जयमन एक्का के साथ गांजा रेड कार्रवाई के लिये सोहेला-बरमकेला मुख्य मार्ग पर डोंगरीपाली गैस गोदाम के पास नाकेबंदी किये । इसी दरम्‍यान होण्डा स्पेलेन्डर मोटर सायकल क्रमांक- CG12 AP-1861 के सामने एक सफेद रंग प्लास्टिक झोला लेकर आते व्यक्ति को स्टाफ द्वारा रोककर चेक किया गया, जिसके पास से 02 पैकेट में 04 कि.ग्रा. कीमती करीबन 24,000/- रूपये मिला । आरोपी शिवनाथ सिंह पिता दरोगा सिंह उम्र 45 वर्ष साकिन मुडापार बाजार चौकी मानिकपुर थाना सिटी कोतवाली कोरबा जिला कोरबा द्वारा गांजा अवैध बिक्री के लिये लेकर जाना स्वीकार किया । आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली में धारा 20(B) NDPS Act की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!