सारंगढ

सारंगढ़ जिला बनने का विरोध करने वाले बरमकेला के भाजपा नेताओं को सारंगढ़ जिला में बड़ा पद चाहिए, हद है,सारंगढ़ जिला विरोधी बरमकेला के इन नेताओ के खिलाफ सारंगढ़ में रोष व्याप्त।

सारंगढ़। स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकेंद्रीकरण करते हुए चार नए जिले घोषित किए, जिसमे रायगढ़ जिला से सारंगढ़ और बलौदा बाजार – भाटापारा जिला से बिलाईगढ को मिला कर नया जिला के रूप में सारंगढ़ – बिलाईगढ़ को घोषित किया गया।

जिला घोषित होने के बाद से सारंगढ़ अनुविभाग के बरमकेला विकासखंड में इसके खिलाफ विरोध शुरू हो गया, जिसका पहला अध्याय सरिया में लिखा गया। सरिया के भाजपा नेताओ का मांग है की इस क्षेत्र को रायगढ़ जिला के साथ यथावत रखा जाए। इसके लिए भाजपा के बड़े नेता जगन्नाथ पाणिग्रही ने सबसे पहले पत्र लिख कर अपना विरोध जताया था, इसके बाद पूरे बरमकेला विकासखंड में विरोध शुरू हो गया।

भाजपा के ये वही नेता है जो भाजपा शासनकाल में सारंगढ़ जिला मांग का सबसे बड़े बाधा रहे हैं। ये नेतागण भाजपा में शीर्ष वोहदे में काबिज रहे है, इनकी बात तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह गंभीरता से सुनते थे।

सारंगढ़ जिला अस्तित्व में आने के बाद इन्ही नेताओ का बनना है जिला भाजपा अध्यक्ष?

भाजपा सारंगढ़ विधानसभा की राजनीति में बरमकेला क्षेत्र काफी हावी रहा है। सारंगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में भी बरमकेला के छोटे छोटे नेता मंचासीन रहते है, साथ ही यहां के टिकट के दावेदार नेतागण भी ऐसे सारंगढ़ विरोधी नेताओ के चापलूसी करने में अव्वल रहते है।
बात की जाए नए जिला में भाजपा के पदाधिकारियों की तो नया जिला अस्तित्व में आने बाद भाजपा प्रदेश द्वारा नया जिला बॉडी का गठन किया जाएगा, सूत्र के अनुसार भाजपा प्रदेश नेतृत्व छः माह के बाद जिला का नया टीम तैयार कर देगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस नए टीम में भाजपा के जिला अध्यक्ष के रूप बरमकेला क्षेत्र उन नेताओ का नाम सामने आ रहा है जो अभी सारंगढ़ जिला के विरोध में अपना झंडा ऊंचा किए हुए है, जिसको लेकर सारंगढ़ भाजपा नेताओ में काफी आक्रोश देखा जा रहा है तथा भाजपा सारंगढ़ के ये नेता और कार्यकर्तागण बरमकेला क्षेत्र के इन नेताओ का खुलकर विरोध कर रहे है तथा ऐसे नेताओ को जिला भाजपा में मुख्य भूमिका दिया गया तो सारंगढ़ में बरमकेला के इन नेताओ को घुसना भी मुश्किल हो जायेगा।
क्योंकि बरमकेला में जिस प्रकार सारंगढ़ जिला में सामिल होने का विरोध भाजपा नेताओ द्वारा किया जा रहा है उसके बाद ये नेतागण सारंगढ़ में अपना जनाधार को दिए है , साथ ही युवा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मुखर होकर भाजपा बरमकेला नेताओ का विरोध शुरू कर दिए है साथ ही उन्हें सारंगढ़ कड़ा विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।

सारंगढ़ जिला के बजाय रायगढ़ में रखे जाने का मांग

बरमकेला नेताओ के द्वारा रैली निकाल कर नारे बाजी करते हुए नए जिला सारंगढ़ से हटा कर रायगढ़ में ही यथावत रखे जाने का मांग कर ज्ञापन सौंपा गया है, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही, पूर्व विधायक डॉ जवाहर लाल नायक, हेमसागर नायक, भूतनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य अजय नायक, रामकृष्ण नायक, मनोहर नायक एवम् कांग्रेस के भी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!