सारंगढ

सारंगढ़ को नशामुक्त करने अमितशुक्ला एंड टीम की एक और कार्यवाही…एक ही गांव के दो ठिकानों से 51 लीटर महुवा शराब किया जप्त…

रायगढ़/सारंगढ़। एसपी के आदेश पर थाना प्रभारी अमित शुक्ला की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाही लगातार जारी है, जिससे अवैध शराब तश्करों के हौसले पस्त हो चुके हैं। अपने पक्की मुखबिर तंत्र के बदौलत आज सारंगढ़ क्षेत्र में लगभग 51 लीटर कच्ची शराब पर सारंगढ़ पुलिस ने कार्यवाही की है। दोनो घटना सारंगढ़ से लगे ग्राम साल्हे की है जहाँ पहले मामले में अपराध क्रमांक 539/21 धारा 34(2),59 क आबकारी एक्ट के तहत

आरोपी गजपति लहरें पिता ग्रहण लहरें उम्र 30 वर्ष ग्राम साल्हे थाना सारंगढ़ के घर मे महाराजा छाप पाउच में शराब रखे जाने की बाद मुखबिर द्वारा बताई गयी थी। पुलिस ने जब घेरा बंदी कर दबोचा तो जब्ती में एक प्लास्टिक बोरी के अंदर 198 नग पाउच जिसमें अंग्रेजी में महाराजा लिखा हुआ प्रत्येक में 180ml भरा कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 35 लीटर 640 ml शराब मिला जिसका कीमत करीब 3600 रुपये था, जिसे विधिवत जप्ती बनाई गयी।

वही ग्राम साल्हे में ही अपराध क्रमांक 540/ 21 धारा 34 (2),59 क आबकारी एक्ट नाम आरोपी हेतराम लहरें पिता महेत्तर लहरें उम्र 60 वर्ष ग्राम साल्हे थाना सारंगढ़ के घर मे भी एक पीला रंग के डालडा की प्लास्टिक डिब्बा 15 लीटर क्षमता वाली में करीब 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रुपये की अवैध शराब मिला इस प्रकार कुल 2 प्रकरण में करीब 51 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीब 5100 रुपये की कारवाही किया गया है।

उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक धनेश्वर उराव,अर्जुन पटेल, टीकाराम खटकर आरक्षक कृष्णा महंत, वीरेंद्र ठाकुर,प्रमोद पटेल महिला आरक्षक शकुंतला जायसवाल का सराहनीय योगदान है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...