सारंगढ

सारँगढ़ की जनता से अपील शांति व्यवस्था बनाकर, कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुवे मनायें दशहरा और देखें गढ़ विच्छेदन- सोनी अजय बंजारे

सारंगढ़। नवरात्रि पर्व के दौरान सारँगढ़ की परंपरा के अनुसार पिछले 9 दिनों तक शहर के देवी मंदिरों में भगवती मां दुर्गा की खास पूजा अर्चना और देवी दर्शन के बाद पिछले तीन दिनों से शहर के सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित भव्य पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड उमड़ रही है। इसी क्रम में कल नवमी के दिन भी मध्य रात्रि तक शहर में गहमा- गहमी देखी गई और हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने शहर के पंडालों के आसपास हुई सजावट का जायजा लेने के साथ साथ मूर्तियों के भी दर्शन किये। आज दशहरा के दिन सारँगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार इस साल भी सारंगढ़ में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन समिति और सोनी अजय बंजारे की ओर से शहरवासियों से कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए आयोजन का हिस्सा करने की अपील की गई है।

क्या कहती हैं सोनी अजय बंजारे-

सोनी अजय बंजारे ने मीडिया को जनता के नाम दिए संदेश में कहा कि माता रानी की कृपा से सारँगढ़ अपने सबसे खराब दौर अर्थात दूसरी लहर से बमुश्किल निजात पाया है। ऐसे में अभी हम सबको सावधानियां बरतनी पड़ेंगी। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुवे सुरक्षित रूप से दशहरा और गढ़ विच्छेदन कार्यक्रम देखना है। साथ ही अजय सोनी बंजारे ने लोकप्रिय विधायक और कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार की सक्रियता और सभी दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माथा टेकने को भी सराहा की पूरे अंचल में एक दिन में 10 से 12 स्थान पर जाना अभूतपूर्व है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!