सारंगढ

ग्राम पंचायत कुम्हारी के रोजगार सहायक खिकसागर के द्वारा गरीब परिवार को PM आवास दिलाने के नाम से झूठा दिलासा देकर लिया हजारों रुपये।

सारंगढ़:- सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुम्हारी में गांव के भोले भाले गरीब जनता को हजारों रुपये का ठगी कर अपने पॉकेट भरा जा रहा है आपको बता दे ग्राम पंचायत कुम्हारी के रहने वाला रोजगार सहायक खिकराम के द्वारा अपने ही गांव के गरीब परिवार को आवास दिलाने के नाम से झूठा आस्वाशन देकर 4500/ रुपये हड़प लिया गया और हमेशा उस भूमि हीन परिवार को धोखा में रख कर आस्वाशन दिया जाता है

कि एक सप्ताह बाद लिस्ट में नाम आ जायेगा कह कर आज प्रयन्त तक एक वर्ष हो गया फिर भी आवास का अता है न पता, सरकार की महत्व कांक्षी योजना PMAY योजना जिसमे भूमि हीन गरीब जनता के लिए एक वर्दान है,अगर भूमि हीन परिवार के पास पैसा होता तो आवास का लाभ लेते ही क्यो, लेकिन ऐसे में भी कुछ कर्मचारी द्वारा पैसा का मांग किया जा रहा है। आवास हीन,गरीब परिवार के लिए ही PMAY योजना बनाया गया है जिससे उनके रहने के लिए घर बन जाये,वही सरपंच सचिव के नेतृत्व में निःशुल्क यह योजना का लाभ दिलाना है। लेकिन वे लोग भी नजर अंदाज कर चलते है।

भागिरती

आपको बता दे कि रोजगार सहायक खिकसागर ने लिस्ट में नाम आ गया कह कर भागिरती के घर बार बार फ़ोटो खिंचने के नाम से जाकर 4500 रुपये नगद भागिरती से ठगी रक नगद राशि हड़पा गया ,साथ ही हीरालाल से 1000/ रुपये लिस्ट में नाम सम्मिट व फ़ोटो खिंचने के नाम से नगदी राशि लिया गया

हीरालाल
जब रोजगार सहायक खिकसागर के द्वारा भागिरती से पैसा का मांग किया गया तो भागिरती का कहना है कि मैं गरीब परिवार से हु और मेरे पास न ही जमीन है और न ही रहने के लिए जगह तो मैं कहाँ से पैसा दूंगा ,वाबजूद भी रोजगार सहायक उनका एक नही सुना ,जब पैसा दोगे तब तुम्हारा घर बन पाएगा कहकर 4500 रुपये नगद ले ही लिया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!