सारंगढ

भड़िसार जलाशय के लिए भड़िसार वासियों ने विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े का किया भव्य स्वागत व सम्मान।

कर्मा नृत्य के झमाझम स्वागत के साथ लड्डू में तौली गयी विधायक

भव्य तरीका से अपनो के बीच आमजनता एवं नेताओ के समक्ष अनिका ने काटा केक

सीसी रोड एवम स्वागत गेट का का किया गया भूमि पूजन

भाजपा के वरिष्ठ नेता धनुर्धर पटेल ने किया कांग्रेस प्रवेश

गौ सेवा आयोग के सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति, बीडीसी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे उपस्तिथ।

सारंगढ़:- सारंगढ़ अंचल के भड़िसार में भड़िसार जलाशय की सौगात देने के लिए कांग्रेसी विधयाक एवम अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष छ. ग. शासन राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त उत्तरी जनपत जांगड़े का भब्य कर्मा नृत्य के साथ आगमन पर स्वागत किया भड़िसार के निवासियों द्वारा किया गया हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कर्मा नृत्य के झमाझम स्वागत के साथ लड्डू में तौली गयी विधायक-

भड़िसार जलाशय के लिए 6 करोड़ 30 लाख 2 हजार का तोहफा देने के लिए विधायक एवम अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्षय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त उत्तरी गनपत जांगड़े का ग्रामीणों ने लड्डू से तौल कर अभिनन्दन किया था, साथ ही स्कूली बच्चों एवम टीचरों ने स्वागत गान के साथ अभिनन्दन किया साथ ही बधाई दी और सभी ग्रामीणों आगामी दिनों में कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिला कर चलने की बात कही गयी। गौरतलब हो कि इस जलाशय के निर्माण से खरीफ और रबी की 222.60 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगा जो कृषि के लिए वरदान साबित हो सकता है।

भव्य रूप से अपनो के बीच आमजनता एवं नेताओ के समक्ष अनिका भारद्वाज ने काटी केक

भड़िसार में सम्मान समारोह में जिला पंचायत सभापति अनिका विनोद भारद्वाज ने केक काटा और आमजनता का आशीर्वाद लिया साथ ही इस जन्मदिन को विशेष बताते हुए अनिका भारद्वाज ने कहा ये मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पल है आपनो द्वारा अपनो के बीच मेरा जन्मदिन के अवसर पर अपनो के साथ हु हमेसा मेरे क्षेत्र में विकास की हर मुनकींन कोशिस करती रहूंगी, इतना प्यार मिला धन्यवाद।’

सीसी रोड एवम स्वागत गेट का किया गया भूमि पूजन-

सम्मान समारोह के दरमियां विधायक मद से सीसी रोड एवम जिला पंचायत सदस्य डीडीसी मद से स्वागत गेट का भूमिपूजन किया गया तथा इस उक्त भूमि पूजन को लेकर दोनों जनप्रतिनिधि विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े एवम अन्य समस्त नेता एवम आमजनता उत्सुक नजर आए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता धनुर्धर पटेल ने किया कांग्रेस प्रवेश-

इस सम्मान समारोह के दौरान उक्त कार्य्रकम की रूप रेखा तैयार कर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम भड़िसार क्षेत्र के प्रभावशील नेता गौटिया धनुर्धर पटेल ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े,जिला अध्यक्षय अरुण मालाकार, गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू, जिला पंचायत सदस्य अनिका विनोद भारद्वाज, सूरज तिवारी ,राकेश पटेल, सुनीता विष्णु चंद्रा,गोल्डी नायक के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया साथ ही उन्होंने सत्य निष्ठा एवम समर्पण से कांग्रेस के लिए काम करने की बात कही धनुर्धर पटेल के कांग्रेस से ग्रामीणों को हर्ष का माहौल है।

विधायक,गौ सेवा आयोग के सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे उपस्थित-

तुम्हारी शहर में भव्य सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र के सभी कांग्रेसी दिग्गज नेता उपस्थित रहे जिसमें विशेष रूप से विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू एवं रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार एवं जिला पंचायत सभापति अनिका विनोद भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य बैजंती नंदराम लहरे, सारंगढ़ जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, रायगढ़ जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि विनोद भारद्वाज, प्रदेश सेवा दल महिला अध्यक्ष मंजुलता आनंद,रायगढ़ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय दुबे,बूथ निर्वाचन प्रभारी सूरज तिवारी, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, उलखर कोसीर ब्लाक अध्यक्षय विष्णु चंद्रा, सारंगढ शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरिता गोपाल, शिव टंडन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष राकेश पटेल, अनुसूचित जाति ब्लाक अध्यक्षय रमेश खूंटे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मुकेश साहू, नोनो पटेल बीडीसी, उसतराम बरिहा बीडीसी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सचिव केड़ार सरपंच कुशल साहू, केड़ार थाना टीआई झमलाल मार्को, वरिष्ठ नेता परमानंद पटेल,आत्माराम साहू, हीरालाल पटेल, योगेश साहू, शेरसिंह, कौशल साहू, मनहरण पटेल,अनिल साहू,खगेश साहू एवम अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!