सारंगढ

प्राक्कलन से पतला छड़ और अमानक ईंटों व रेत से बनाया जा रहा अनाज भंडारण के लिए वेयर हाउस का भवन,, भाग१

नियम को ताक में रखकर किया जा रहा है वेयर हाउस का निर्माण।।

लाखों के वेयर हाउस को छोड़ा गया एक राज मिस्त्री के हवाले।।

महीनों तक नही पहुँचते तकनीकी सलाहकार

सारंगढ़:- सारंगढ़ में अनाज रखने के लिए वेयरहाउस का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य कराए जाने की सूचना प्राप्त हुआ है।

सुत्रों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सूत्रों द्वारा बताया गया कि उक्त निर्माण कार्य को देखने वाला कोई नहीं है। जिसका फायदा उठकार ठेकेदार द्वारा मनमर्जी पूर्वक काम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सरकारी विपणन संघ द्वारा अनुमानित 70 लाख की लागत से वेयरहाउस का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य में बड़े स्तर पर अनियिमतता की जा रही है। वेयरहाउस में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में खराब रेत के साथ ही खराब ईंटो का उपयोग किया जा रहा है।

जिससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त भवन के निर्माण में गुणवत्ता को कितना तवज्जो दिया जा रहा है। जिस प्रकार से निर्माण कार्य किया जा रहा है उससे उक्त भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन की उदासीनता के कारण ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मौके में कोई तकनीकी सलाहकार भी मौजूद नहीं रहता और न ही कोई जिम्मेदार निर्माण कार्य का निरीक्षण करने ही पहुंचते हैं। अनाज भंडारण के लिए बनाए जा रहे उक्त भवन के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी है। इसके बाद भी इसे अनदेखा किया जा रहा है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!