सारंगढ

सारंगढ़ में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 14 फ़रवरी से…

सारंगढ़। ‘एक पुलिसकर्मी वर्दी वाला नागरिक” होता है और “एक नागरिक बिना वर्दी वाला पुलिसकर्मी” होता है। सामुदायिक पुलिसिंग का सार पुलिसकर्मियों और नागरिकों के बीच की दूरी को इस हद तक कम करना है।
एसडीपीओ प्रभात पटेल और सबसे लोकप्रिय थाना प्रभारी विवेक पाटले के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन निश्चित ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास की कमी को कम करने में मदद करेगी।
इस क्रिकेट मैच से अपराध की रोकथाम और अपराध का पता लगाने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने तथा स्थानीय संघर्षों को हल करने हेतु सभी विभाग के कर्मचारियों और समुदाय के साथ मिलकर कार्य करने में सारंगढ़ पुलिस को सफलता मिलेगी औऱ समाज मे पुलिस की एक पॉजिटिव छवि बनेगी।

कुल 20 विभागीय टीमों के मध्य 14 फरवरी से 20 फरवरी तक खेला जाएगा मैच-

पुलिस विभाग से टीकाराम खटकर ने मीडिया को बताया कि मैच 14 फरवरी से 20 फरवरी के मध्य खेल जाएगा। जिसमे कुल 20 विभागीय टीमें हिस्सा लेंगीं। पहला मैच 14 फरवरी को सुबह 09 बजे पुलिस और शहरी पत्रकारों के बीच खेला जायेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम-

पुलिस विभाग, शहरी पत्रकार,जेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग,जनपद11, न्यायालय/अधिवक्ता,थाना सरिया, पत्रकार ग्रामीण, एसडीओपी कार्यालय, कृषि विभाग, कालेज सारंगढ, आदिवासी विभाग,शिक्षा विभाग, थाना बरमकेला,राजस्व विभाग,पोस्टऑफिस,नगरपालिका,आरपीएल, वन विभाग की टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगीं।

नियम एवं शर्ते-
प्रत्येक मैच 10 ओवर का खेला जायेगा। विभागीय व्यक्ति ही मैच खेलेंगे,बाहरी व्यक्ति शामिल में नही होंगे अन्यथा उक्त टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जायेगा। एलबीडब्ल्यू के अलावा सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियम लागू होंगे।
यह एक सद्भावना मैच है इसमे सभी विभाग अपनत्व एवं सौहाद्र्तापूर्ण खेल भावना का परिचय देंगे।

क्या कहते हैं एसडीओपी प्रभात पटेल–

सामुदायिक पुलिसिंग एक दर्शन है, कार्यक्रम नहीं। इस मैच से सभी विभागों के कर्मचारियों का आपसी मिलन होगा, रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी,पुलिस कर्मियों से फासले कम होंगे।

हर नागरिक में एक पुलिस छिपी रहती है- विवेक पाटले

थाना प्रभारी विवेक पाटले ने कहा कि हर नागरिक को कानून की रक्षा करने का हक है। समाजिक उत्थान का दायित्व निभाकर राष्ट्र सेवा करने का अधिकार है। इस प्रतियोगिता से निश्चित ही पुलिस और अन्य विभाग के कर्मचारियों के मध्य खाई पटेगी, और हमारी पुलिस टीम जनता और समाज की सेवा और बेहतर ढंग से करेगी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!