सारंगढ

रक्तदान,जीवनदान-खिलेश साहू

हमारे भारत देश में तकरीबन हर साल 5 करोड़ यूनिट खून की आवश्यकता पड़ती है परंतु हर साल सिर्फ बड़ी मुश्किल से 25000000 यूनिट खून ही उपलब्ध हो पाता है, जो इस बात को दर्शाता है कि अभी भी लोगों के मन में रक्तदान के प्रति कई सवाल हैं और अभी भी लोग खून दान करने से पीछे हटते हैं। इसीलिए लोगों के जीवन को अच्छा करने के लिए हमारा भी यह प्रयास होना चाहिए कि हम अधिक से अधिक खून दान करें, साथ ही अन्य लोगों को भी खून दान करने के लिए प्रेरित करें, ताकि हमारे खून दान करने से कभी किसी व्यक्ति को अगर खून की आवश्यकता पड़े, तो उसे खून दिया जा सके और उसकी जिंदगी बचाई जा सके।
रक्तदान करने का सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह होता है कि आप ऐसे व्यक्ति के आशीर्वाद को प्राप्त करते हैं, जिसके लिए आपका खून किसी न किसी प्रकार से उपयोगी साबित हुआ है और उसे एक नई जिंदगी प्राप्त हुई है। इसके अलावा दूसरी बात यह है कि आपके खून दान करने से सिर्फ एक ही नहीं बल्कि तीन से चार व्यक्तियों को जीवनदान मिलता है क्योंकि खून को अलग-अलग उपयोगी घटकों में डिवाइड किया जाता है, तो इस प्रकार आप एक बार खून दान करने से 1 से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाते हैं।
अपना खून दान करने से सिर्फ अन्य लोगों को ही फायदा नहीं होता है बल्कि आपको भी फायदा होता है क्योंकि जब खून उपलब्ध होता है, तब आपातकाल की स्थिति में अगर आपके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है और आपको रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो आपको भी रक्त प्राप्त होता है। इस प्रकार खून दान करने से खून प्राप्त होने का चक्र चलता रहता है। इसीलिए हमें खुद भी खून दान करना चाहिए और अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!