सारंगढ

पूर्व बसपा नेता अरविंद खटकर के भाजपा प्रवेश पर बसपा इकाई ने किया पुतला दहन एवं दशकर्म भोज

सारंगढ। विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति बहुलता क्षेत्र होने के कारण यहाँ बहुजन समाज पार्टी का दबदबा रहा करता था और दो बार बसपा से विधायक भी चुने गये लेकिन सत्ता की मलाई खाने दलबदल की राजनीति ने बसपा पार्टी को पीछे धकेल दिया मगर आज की वर्तमान स्थिति की बात करें तो इस पार्टी के नेता लोग पार्टी को छोड़कर अन्य पार्टियों में अपना स्थान ढूंढ रहे हैं इसी कड़ी में 2019 विधानसभा चुनाव के बसपा प्रत्याशी रहे अरविंद खटकर का भी अब बसपा से मोह भंग हो गया और बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए कहि न कही या
तो बहुजन समाज पार्टी में कुछ अच्छा नही चला रहा है या फिर उस पार्टी के कार्यकर्ताओं में आपसी गुटबाजी हो सकता है
मगर जो भी हो आने वाले विधानसभा चुनाव के तैयारी और टिकट पाने की होड़ अभी से ही दलबदल की राजनीति शुरू हो गई है जिसकी शुरुआत बसपा पार्टी से हुई है और आगे कई नेता दलबदल की राजनीति के हिस्सा हो सकते है पूर्व बसपा प्रत्याशी अरविंद खटकर के भाजपा प्रवेश होती ही बसपा पार्टी के साथ साथ भाजपा पार्टी में भी अंदर खाने खलबली मची है इसी तारतम्य में सारंगढ़ बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है उल्लेखनीय हो कि बसपा की टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अरविंद खटकर पूर्व से ही भाजपा समर्पित जिला पंचायत सभापति रह चुके है और उस दौरान उन्होंने सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र की भोली भाली जनता को विकास का लालच देकर बसपा के टिकट में चुनाव लड़े और अब जीत हाशिल नही हुई तो बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम कर अपनी नैया पार लगाने में जुटे है जिससे बसपा पार्टी के साथ साथ अनुसूचित जाति वर्ग में काफी आक्रोश है और सारंगढ़ बहुजन समाज पार्टी इकाई के द्वारा पूर्व बसपा नेता अरविंद खटकर का सतनाम भवन के सामने पुतला दहन कर दशकर्म भोज भी आयोजन किया गया जिससे राजनीति पारा चढ़ा हुआ है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!