सारंगढ

सारंगढ़: सरस्वती शिशु मंदिर सारंगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन हुआ संपन्न…

सारंगढ़। पथ संचलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खण्ड सारंगढ़ का विजयदशमी पर्व शरद पूर्णिमा, समय 3:00 बजे दिन रविवार दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को संपन्न हुआ,वही पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर में भ्रमण कर तुर्की तालाब में समापन हुआ। बौद्धिक मुख्य वक्ता वीरेन्द्र देहरी  विभाग सह कार्यवाहक रहें पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। इस बीच स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।

विजयदशमी पर संघ का स्थापना दिवस भी माना जाता है यही कारण है कि इस दिन स्वयं सेवक संपूर्ण गणवेश में इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए देश की एकता,अखंडता का मैसेज देते हैं। जयपुर में पर कोटे सहित करीब 10 स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का यह कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई।उसके बाद विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन यादव ने किया कार्यक्रम में हमारे स्वयंसेवक दीनानाथ खूंटे,कौशल बेहार, हरिनाथ खूंटे,मयूरेश केशरवानी,मनोज लहरे ,भुनेश्वर चंद्रा,ईश्वर दयाल परमानंद, अग्रवाल विमल उपाध्याय ,आशीष केसरवानी जीतेश जयसवाल, जुगल केसरवानी , लोकेश ब्यास  लखनऊ के प्रचारक प्रतीक तिवारी, ईशान यादव शौर्य यादव एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्वयंसेवको का विशेष योगदान रहा।।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!