घरघोड़ा

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक,कबड्डी के खेल में युवक की मौत का जिम्मेदार कौन ….

आज परिजनों ने किया चक्का जाम ..

खेल आयोजन की अनुमति तो दे दी गई पंचायतों में मगर मॉनिटरिंग ?? दोषियों पर कार्यवाही होगी ??

प्रशासन के जवाबदार अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण बनी मौत का कारण ??

रायगढ़:- छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम पूरे प्रदेश भर में मची हुई है। गांव-गांव में विलुप्त होते खेलों को सजोने का काम भूपेश सरकार कर रही है। बढ़-चढ़कर ग्रामीण हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच एक दुखद खबर घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार की है। जहां कबड्डी के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम की है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी। मंगलवार शाम कबड्डी खेल में पटकनी के दौरान युवक घायल हो गया। घायल युवक को घरघोड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुरंत रायगढ़ रिफर कर दिया। रायगढ़ जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। रायगढ़ पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


प्रशासन के अव्यवस्था बनी मौत का कारण मृतक युवक का नाम ठंडा राम मालाकार उम्र 35 वर्ष बताया जा रहा है। कबड्डी में पटखनी के दौरान वह सिर के बल गिरा। साथ ही परिजनों ने बताया कि मौके पर फर्स्ट एड किट या किसी प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था मौजूद नहीं था उपचार किट तक कि व्यवस्था नही कर पाने वाले जिम्मेदार अधिकारी के लापरवाह रवैया को युवक की मौत का कारण ग्रामीणों द्वारा कहा जा रहा है!!
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक के परिजनों के साथ भाजपा नेताओं ने घरघोडा रायगढ़ मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया है मृतक के लिए न्याय व दोषियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है । मौके पर एसडीएम व पुलिस घरघोडा पहुँच गई है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!